scriptसंस्कार भारती द्वारा किया गया पृथ्वी  का अद्भुत शृंगार | earth day Special | Patrika News

संस्कार भारती द्वारा किया गया पृथ्वी  का अद्भुत शृंगार

locationसतनाPublished: Apr 22, 2019 08:34:06 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

भू अलंकरण दिवस पर विशेष

earth day Special

earth day Special

सतना. शहर के धरा प्रेमियों ने सोमवार को धूमधाम से पृथ्वी दिवस मनाया। इसी कड़ी में सूर्य की पहली किरण के निकलते ही संस्कार भारती सतना के सदस्यों द्वारा स्थानीय पुष्करिणी पार्क के समीप भू अलंकरण दिवस के अवसर में पृथ्वी मां का रंगोली बनाकर अद्भुत शृंगार किया। जिसे आते जाते लोगों ने अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में संस्कार भारती के सदस्यों द्वारा सबसे पहले धेय गीत का वाचन कर सभी ने पृथ्वी मां को नमन किया। संस्कार भारती भू अलंकरण विधा प्रमुख अहिल्या सुहाने, प्रज्ञा पारेख और निशा पारेख ने मिलकर विभिन्न रंगों से सजी सुंदर रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। साथ ही धरती मां का महत्व बताया। इस वसुंधरा दिवस के कार्यक्रम में संस्कार भारती महाकौशल प्रांत के प्रांत अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वर, प्रोफेसर उमेश मिश्रा, डाक्टर मनोरमा मिश्रा, प्रोफेसर अंजनी पांडे, समाजसेवी कृष्ण चंद्र कौशल, विजय गुप्ता, पवन सोनी, रामबली पांडे, धनराज गुप्ता, शारदा कौशल, डॉ. हरकिरण बावा, जगदीश गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो