scriptडीईओ ने देखी 12 स्कूल की व्यवस्थाएं, ड्यूटी से गायब थे 30 शिक्षक | education dipartment satna | Patrika News

डीईओ ने देखी 12 स्कूल की व्यवस्थाएं, ड्यूटी से गायब थे 30 शिक्षक

locationसतनाPublished: Apr 17, 2019 11:29:37 pm

Submitted by:

Vikrant Dubey

निजी स्कूल की बस में बैठे मिले क्षमता से अधिक बच्चे

education dipartment satna

education dipartment satna

सतना. जिला शिक्षा अधिकारी टीपी सिंह ने मंगलवार सुबह जिले के एक दर्जन शासकीय विद्यालयों को औचक निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालयों की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई। तीस से अधिक शिक्षक बिना जानकारी विद्यालय से गायब थे। उचेहरा के शास उमवि पहाड़ी में भृत्य से लेकर प्राचार्य तक पूरा स्टाफ गायब था। लापरवाह शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
ग्रामीण अंचल के शासकीय विद्यालयों में लापरवाही की लगातार शिकायते मिल रही थीं। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी टीपी सिंह ने मंगलवार सुबह एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालन में शिक्षकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही सच पाई गई।
इन विद्यालयों का औचक निरीक्षण-
शास उमवि पहाड़ी, उचेहरा, शास हाई स्कूल तुषगवां, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मैहर, शास उमवि करसरा, शास माध्यमिक शाला कन्या जैतवारा, शा प्राथमिक शाला कन्या जैतवारा, शा प्राथमिक शाला सन्नाटोला तिघरा, शास प्राथमिक शाला कछियानटोला तिघरा, शा माध्यमिक शाला अकौना, शास माध्यमिक शला हर्रई, मिरगौती, शास माध्यमिक शाला हरदी, शास प्राथमिक शाला शुकवाह शामिल हैं।
ये शिक्षक थे ड्यूटी से गायब-
संदीप कुमार गर्ग वरिष्ठ अध्यापक एवं प्रभारी प्राचार्य, रेखा सिंह वरिष्ठ अध्यापक, प्रेमश्वरी उर्वती वरिष्ठ अध्यापक, पूर्णिमा चतुर्वेदी वरिष्ठ अध्यापक, श्रीपत वर्मा अध्यापक, हिरओम मिश्रा सहायक वर्ग-३, अर्जुन लाल वर्मा प्रयोगशाला सहायक, योगे्रंद प्रताप सिंह भृत्य, अनूप कुमार रैकवार अध्यापक, शत्रुघ्न प्रसाद मांझी सहायक अध्यापक, संतोष कुमार सिंगरौल सहायक अध्यापक, राजकुमार कोल सहायक अध्यापक सभी शास उमवि पहाड़ी, उचेहरा, लक्ष्मीकांत तिवारी शिक्षक शास हाईस्कूल तुषगवां, विनय अग्निहोत्री कनि ले परी बीईओ कार्यालय मैहर, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल अध्यापक, शीला कुमारी दहायत सहायक अध्यापक, विपिन कुमार त्रिपाठी भृत्य शास उमवि करसरा, राजनारायण त्रिपाठी संविदा शिक्षक वर्ग-३ शास प्राथ शाला सन्नाटोला तिघरा, अमित श्रीवास्तव सहायक शिक्षक शास प्राथ शाला कछियानटोला तिघरा, मंजूलता अवस्थी अध्यापक, अशोक कुमार पाण्डेय सहायक अध्यापक शास माध्य शाला अकौना, सुंदर लाल प्रजापति सहायक अध्यापक, रामप्रसाद रावत सहायक अध्यापक, रामलाल साकेत सहायक अध्यापक, विजय कुमार पटेल सहायक अध्यापक शास माध्य शाला हर्रई, ददुल्ले प्रसाद सतनामी, निर्मला चौधरी अध्यापक शास माध्य शाला हरदी, शिवकुमार द्विवेदी सहायक अध्यापक शास प्राथ शाला शुकवाह ड्यूटी से गायब मिले।
हस्ताक्षर कर चले गए घर-
जिला शिक्षा अधिकारी ११ अप्रेल को दोपहर २:५९ बजे शास प्राथमिक शाला कन्या जैतवारा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला। कोई भी छात्र उपस्थित नहीं था। शिक्षक उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर घल चले गए थे। इनमें शिवपाल सिंह सहा शिक्षक, गीता मिश्रा सहा शिक्षक, राजकिशोर शर्मा सहा शिक्षक, गीता मिश्रा सहा शिक्षक शामिल थे। इसी प्रकार शास प्राथमिक शाला सन्नाटोला तिघरा में एक भी छात्र उपस्थित नहीं था। जॉय फुल लर्निग की गतिविधियां संचालित नहीं पाई गई।
अतिथि शिक्षक के भरोसे चल रहा था स्कूल-
शास माध्य शाला अकौना में पदस्थ अध्यापक सहित सहायक अध्यापक ड्यूटी से गायब थे। महज एक अतिथि शिक्षक विद्यालय में मौजूद था। अध्यापकों की लापरवाही के चलते विद्यालय का मूल्यांकन कार्य नहीं होना पाया गया। शैक्षणिक गतिविधियां भी संतोषजनक नहीं मिलीं।
बस में मिले क्षमता से अधिक बच्चे-
डीईओ द्वारा जिले के प्राईवेट विद्यालयों द्वारा संचालित स्कूल बस का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सिमरन पब्लिक स्कूल मैहर द्वारा संचालित बस का जायजा लिया गया। जिसमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। वाहन में स्पीड गवर्नर न लगा होना पाया गया। इसके अलावा बस में मौजूद स्टॉफ के पास परिचय पत्र भी मौजूद नहीं था। संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो