सतना

अपनो से मिलने वाली सौगात सबसे कीमती

ईद-उल- फितर विशेष

सतनाJun 07, 2019 / 02:37 pm

Jyoti Gupta

Eid-ul-Fitr special

सतना. मुस्लिम परिवारों में ईद का विशेष महत्व होता है। यह त्योहार उनके घरों में ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आता है। पर बच्चों को सबसे ज्यादा ईद की पहली नमाज का इंतजार रहता है। क्योंकि इसके बाद ही बड़ों से उनको ईदी मिलती है। बड़ों से मिलने वाली यह सौगत बच्चों और युवाओं के लिए बेश कीमती होती है क्योंकि यह सिर्फ आर्शीवाद ही नहीं बल्कि उनसे मिलने वाला प्यार भी होता है।
जमकर करते हैं मौजमस्ती

ईद के दिन बच्चे और युवा बेहद खुश होते हैं। वह मेले में जाते हैं, दोस्तों के साथ घूमते हैं। अपनी पसंद की चीजे खरीदते हैं। वो भी अपनो से मिली ईदी से। ईद के दिन ही बच्चों के पास जमकर रुपए होते हैं क्योंकि घर, परिवार और रिश्तोदारों सभी से ईदी मिलती है।
एेसे मिलती है ईदी

हर बड़ा अपनी हैसियत के हिसाब से कुछ रुपए देता है। इसी रकम को ईदी कहते हैं। छोटे बड़ों के सामने जाते हैं सलाम करते हैं और ईद मुबारकबाद कहते हैं। बस हो गई ईदी पक्की। कुछ बच्चे यहां जिद्द भी कर लेते हैं और अपनी मुंह मांगी रकम हासिल करते हैं।

Home / Satna / अपनो से मिलने वाली सौगात सबसे कीमती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.