scriptजिला अस्पताल में आठ बेड की बनेगी हाई डिपेंडेंसी यूनिट, लेबर रूम होगा अपग्रेड | Eight beds of High Dependency Unit will be built in district hospital | Patrika News

जिला अस्पताल में आठ बेड की बनेगी हाई डिपेंडेंसी यूनिट, लेबर रूम होगा अपग्रेड

locationसतनाPublished: Feb 06, 2018 02:27:03 am

Submitted by:

Pushpendra pandey

संचालनालय से मिले 64 लाख रुपए
 

satna hospital ward

satna hospital ward

सतना. जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए खुशखबर है। अस्पताल में आठ बेड की हाई डिपेंडेंसी इकाई बनाई जाएगी। यहां हाई रिस्क गर्भवती को दाखिल किया जाएगा। अस्पताल परिसर में ही 47 लाख रुपए की लागत से दवा स्टोर का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही लेबर रूम को अपग्रेड किया जाएगा। इकाई आरंभ होने के बाद गंभीर गर्भवती को अस्पताल में इलाज उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य महकमे द्वारा यह कवायद जिले में बढ़ती मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए की जा रही है।
47 लाख से बनेगा दवा स्टोर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जिला अस्पताल परिसर में 2018 जनवरी माह में दो बड़े निर्माण कार्यों के लिए 70 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। अस्पताल परिसर में 47 लाख रुपए की लागत से दवा स्टोर का निर्माण किया जाएगा। अभी दवा स्टोर अस्पताल के पहले माले (अंर्त रोग विभाग ) में होने के कारण प्रबंधन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की आवाजाही से चिकित्सा व्यवस्था भी प्रभावित होती है। स्टोर का निर्माण होते ही प्रबंधन को समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
8 बेड की होगी यूनिट
गायनी रोग विभाग में गर्भवती के लिए 17 लाख रुपए की लागत से 8 बेड की हाई डिपेंडेंसी इकाई बनायी जाएगी। यहां हाई रिस्क महिलाओं को दाखिल किया जाएगा। इकाई का संचालन और पीडि़तों को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने चिकित्सक सहित स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। लेबर रूम का अपग्रेडेशन भी किया जाएगा। इकाई आरंभ हो जाने के बाद गंभीर गर्भवती को मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं किया जाएगा। अभी तक 60 फीसदी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामले रेफर कर दिए जाते हैं।
टीम ने जांची व्यवस्था
सीएमएचओ डॉ डीएन गौतम ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में दवा स्टोर के लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है। निविदा प्रक्रिया भी आरंभ की जा चुकी है। नेशनल क्वॉलिटी एक्सपर्ट डॉ. बीएस ओहरी, डॉ. रेहान और संभागीय समन्वयक अभय पाण्डेय सहित अन्य चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर चुके हैं।
बोले सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में ४७ लाख रुपए की लागत से दवा स्टोर और १७ लाख रुपए की लागत से हाई डिपेंडेंसी इकाई का निर्माण कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो