scriptUP Election: सतना के सियासतदार साधेंगे यूपी | Election in uttar pradesh | Patrika News

UP Election: सतना के सियासतदार साधेंगे यूपी

locationसतनाPublished: Jan 20, 2022 02:22:56 am

Submitted by:

Pushpendra pandey

भाजपा-कांग्रेस ने विंध्य के कई नेताओं को मैदान में उतारा

up election

up election

सतना. प्रदेश में जारी ठंडक के बीच यूपी का सियासी माहौल गर्म है। भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी चौसर में बढ़त हासिल करने के लिए अपने-अपने रणनीतिकारों को मैदान में उतार दिया है। खास बात यह कि मप्र से सटे यूपी के जिलों में दोनों दलों ने विंध्य के 100 से अधिक पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को चुनावी कमान सौंपी है।
उत्तर प्रदेश चुनाव की घोषणा होते ही पार्टियों में मची च्भगदड़ के बीच भाजपा और कांग्रेस ने मप्र का सहारा लिया है। चुनाव जीतने के लिए विंध्य के 100 से ज्यादा सियासतदारों को तैनात किया गया है। पार्टी से आदेश मिलते ही सभी ने मोर्चा भी संभाल लिया है। इनमें ज्यादातर सतना के नेता हैं। वे अपनी-अपनी प्रभार की विधानसभाओं में बैठकें कर रहे हैं। मतदाताओं को पार्टियों की उपलब्धियां बता रहे हैं।

Satna <a  href=
BJP in up” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2022/01/20/up_bjp_7286441-m.jpg”>
IMAGE CREDIT: patrika
भाजपा से इन्होंने संभाली कमान
सतना से भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ सिंह, धर्मेंद्र सिंह बिसेन, सुनील मिश्रा, संजय राय, उमेश प्रताप सिंह लाला, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, श्रीकांत चतुर्वेदी सहित अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि रीवा से राजेंद्र पाण्डेय तथा सिंगरौली से डॉ राजेश मिश्रा और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास शाह को मैदान में उतारा गया है।

इन विधासभाओं की सौंपी जिम्मेदारी
भाजपा के नेताओं को प्रतापपुर विधानसभा, फाफामऊ, फूलपुर, प्रयागराज उत्तरी विधानसभा, दक्षिणी विधानसभा, करछना, प्रयागराज, यमुना पार सहित कुछ और विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस की ओर से ये
यूपी फतह के लिए कांग्रेस ने भी सतना के कई नेताओं को मैदान में उतारा है। इसमें दो युवा विधायक नीलांशु चतुर्वेदी और सिद्धार्थ कुशवाहा खास हैं। नीलांशु को बांदा और सिद्धार्थ को देवरिया विधानसभा सौंपी गई है। जबकि, सुधीर सिंह तोमर को मानिकपुर का जिम्मा दिया गया है।
congress in up
IMAGE CREDIT: patrika
आमने-सामने
1. मुकाबला भाजपा-सपा में
सतना से गए नेताओं ने बताया कि इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी में है। सपा सहित अन्य क्षेत्रीय दल करो या मरो की स्थिति में हैं। इसलिए पार्टी को थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि मतदाताओं में मोदी और योगी का जादू है।
2. कांग्रेस को बढ़त मिलेगी
कांग्रेस की ओर से गए नेताओं ने बताया कि इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हो रहे चुनाव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी में पार्टी को बढ़त मिलेगी। यहां का मतदाता बदलाव के मूड में हैं। क्योंकि सरकार के विकास के दावों को वह पूरी तरह से समझ चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो