scriptछोटा-सा सरकारी कर्मचारी बन गया करोड़पति, EOW को सामने देख आ गया पसीना | eow raid in satna panchayat secretary millionaire | Patrika News

छोटा-सा सरकारी कर्मचारी बन गया करोड़पति, EOW को सामने देख आ गया पसीना

locationसतनाPublished: Mar 26, 2022 01:49:15 pm

Submitted by:

Manish Gite

EOW raid in Satna- एक छोटे से गांव के सरकारी कर्मचारी के घर इओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी…।

satna1.png

 

सतना। छोटी-सी नौकरी और कम वेतन वाला एक सरकारी कर्मचारी करोड़पति निकला। शनिवार को सुबह जब इओडब्ल्यू की टीम ने उसके गांव वाले घर पर छापा मारा तो सभी हैरान रह गए। इओडब्ल्यू की टीम को देख उसके पसीने छूट गए। काफी समय से गड़बड़ियों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

सतना जिले के घुनवारा के पास महेदर में पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के घर पर बुधवार को रीवा से आई इओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा। रामानुज त्रिपाठी के घर छापे की खबर मिलते ही पूरा गांव उनके घर के बाहर एकत्र हो गया था। वो भी छापे की कार्रवाई से हैरान थे। इओडब्ल्यू की टीम को देख पंचायत सचिव के पसीने छूट गए। उसे मौका भी नहीं मिला कि वो अपने घर में भरे हुए लाखों रुपए की नकदी को कहीं छुपा पाता।

 

बताया जा रहा है कि त्रिपाठी के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी करते हुए सरकारी पद का लाभ उठाने की शिकायतें मिल रही थी। महेदर में स्थित उनके घर पर जब टीम सुबह-सुबह पहुंची तो हड़कंप मच गया। छापे की कार्रवाई दोपहर तक जारी थी और करोड़ों की संपत्ति मिलने का अनुमान है। इओडब्ल्यू की टीम शाम तक आय से अधिक संपत्ति मिलने की लिस्ट नहीं बना पाई थी। यहां से भारी मात्रा में नकदी मिली है और कई संपत्तियों के अहम दस्तावेज भी मिले हैं।

 

एक दिन पहले ही पकड़ाए थे दो लोग

इससे पहले शुक्रवार को भी सतना के मैहर में लोकायुक्त की कार्रवाई हुई थी, जिसमें बिजली कंपनी के उपयंत्री और आपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। यह दोनों ही एक उपभोक्ता का बिजली लोड बढ़वाने के नाम पर दो हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। 15 रुपए लेते हुए रीवा की लोकायुक्त ने उपयंत्री सतीश तिवारी और कंप्यूटर आपरेटर संदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो