scriptMP के कुख्यात डकैत के नाम पर मांगी रंगदारी, मचा हड़कंप | Extortion sought in name of notorious dacoit Gauri Yadav two arrested | Patrika News

MP के कुख्यात डकैत के नाम पर मांगी रंगदारी, मचा हड़कंप

locationसतनाPublished: Sep 24, 2021 11:36:03 am

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-सतना पुलिस ने 12 घंटे में ही किया आरोपियों को गिरफ्तार

एसपी सतना धर्मवीर सिंह यादव

एसपी सतना धर्मवीर सिंह यादव,एसपी सतना धर्मवीर सिंह यादव,एसपी सतना धर्मवीर सिंह यादव

सतना. कुख्यात दष्यु सरगना गौरी यादव के नाम पर रंगदारी मांगने के बाद जिले में हड़कंप सा मच गया। हालांकि समय रहते पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस भी फौरन हरकत में आई। नतीजा 12 घंटे में ही पुलिस ने गौरी यादव के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गौरी का आतंक पूरे विंध्य क्षेत्र में है और पुलिस उसे शिद्दत से तलाश कर रही है लेकिन वो अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। यहां तक कि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी या उसकी जानकारी हासिल करने के लिए ईनाम भी घोषित कर रखा है।
इस संबंध में एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बरौधा थाना क्षेत्र के लखन चौराहा निवासी कृष्णा यादव और कोलगंवा थाना क्षेत्र के पत्ती गोदाम निवासी विकास सोनी को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने ही ईनामी डकैत गौरी यादव के नाम रंगदारी की मांग की थी।
पुलिस का कहना है कि संतोष गुप्ता ने बरौधा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उससे 5 लाख रूपये की रंगदारी मांगी जा रही है और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। रंगदारी मांगने वाला अपना नाम गौरी यादव बता रहा है। डकैत गौरी का नाम सुनते ही पहले तो वह डर गया फिर हिम्मत जुटा कर बरौधा पुलिस को इसकी जानकारी दी।
एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने में साइबर सेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। साइबर टीम लगातार मामले में आरोपियों को ट्रेस करती रही। इस प्रक्रिया के चलते ही आरोपी के लोकेशन का पता चल सका और पुलिस ने उनके ठिकानों पर पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो