scriptछत में सोया था परिवार, लाखों के गहने चोरी | Family had slept in the roof, jewelry worth millions stolen | Patrika News

छत में सोया था परिवार, लाखों के गहने चोरी

locationसतनाPublished: Jun 06, 2020 12:02:10 pm

Submitted by:

Dhirendra Gupta

सिंहपुर के रौंड़ गांव में हुई वारदात, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

after lockdown crime cases can increase in jodhpur

,,सक्रिय होने लगे हैं लॉकडाउन में बंद बदमाश, बढ़ सकती है गुण्डागर्दी, चोरी, डकैती व लूट

सतना. सिंहपुर थाना क्षेत्र के रौंड़ गांव के एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों के गहने चोरी कर लिए। जब घटना हुई तब परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे और चोरों ने वारदात कर दी। 2 जून की रात हुई इस घटना के बाद घर मालिक राम चरण पाण्डेय पुत्र सूरजबल पाण्डेय की रिपोर्ट पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम करते हुए जांच कार्रवाही शुरू कर दी है।
पता चला है कि २ जून को आंख का इलाज कराने राम चरण चित्रकूट गए थे। यहां उनके घर पर पुत्र पुष्पेन्द्र पाण्डेय उसकी पत्नी संतोष पाण्डेय व पुत्र प्रथम पाण्डेय घर में ही थे। सभी छत पर सो रहे थे तभी रात एक बजे से 4 बजे के बीच बदमाशों ने घटना कर दी। फरियादी का कहना है कि उनके घर से सोना, चांदी के लाखों के गहने चोरी हुए हैं। घटना के बाद गहनों के खाली डिब्बे और घर से चोरी हुआ कुछ गृहस्थी का सामान स्कूल के पीछे बाथरूम व तालाब की मेड़ से बरामद हुआ। लेकिन गहने नहीं मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो