सतना

पहले बनाई खुद से पतंग, फिर आसमान पर उड़ाई

बच्चों को बताया गया मकरसंक्रांति का महत्व
 

सतनाJan 23, 2019 / 08:45 pm

Jyoti Gupta

First made kites from themselves, then spread over the sky

सतना. बच्चों को मकरसंक्रांति का महत्व बताने के उद्देश्य से किंडर गर्टेन स्कूल नागौद में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच पतंग बनाओं प्रतियोगिता, रंगोली सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल टीचर की मदद से बच्चों ने न सिर्फ पतंग बनाना सीखा, बल्कि उसे उड़ाया भी। स्कूल शिक्षकों ने बच्चों को रंगीन पेपर से विभिन्न आकृति की पतंग बनाना सिखाया। इसके बाद सभी बच्चों को स्कूल प्रांगण में ले जाकर पतंग को उडऩा भी सिखाया। यही नहीं रंगोली में भी बच्चों ने पतंग की आकृति, देवी देवताओं के चित्र बनाया। साथ ही फूल से रंगोली को सजाया गया। इसके बाद पाक कला प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न प्रांत की खिचड़ी को प्रजेंट किया। जिसकी खुशबू पूरे प्रांगण में फैल गई। बच्चों ने पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तरभारत में बनाई जाने वाली खिचड़ी का आनंद लिया। स्कूल डायरेक्टर राकेश कुमार सोनी ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया साथ ही बच्चों को प्राइज भी बांटा। इसके बाद सभी बच्चों को तिल, गुड़, मूंगफली के लड्डू भी खिलाया।

Home / Satna / पहले बनाई खुद से पतंग, फिर आसमान पर उड़ाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.