सतना

नटखट टोली से प्रेरणा लें समाजसेवी, हर दिन सात घंटे निस्वार्थ दे रहे सेवाएं

पुष्पराज कॉलोनी में खोला निशुल्क प्याऊ , राहगीरों के बने मसीहा

सतनाMay 05, 2019 / 10:14 pm

Jyoti Gupta

Free drinks opened in Pushparaj colony

सतना. बच्चे अगर कुछ करने पर आ जाएं तो वह बड़े बड़े को मात दे दें। जो काम बड़ों को करना चाहिए अगर बच्चे करने लगे तो यकीनन वह प्रशंसा के पात्र तो बनते ही हैं साथ ही प्रेरणा स्रोत भी बन जाते हैं। जी हां, इस भीषण गर्मी में राहगीरों के मसीहा बन कर सामने आई है नटखट टोली। बच्चों की यह नटखट टोली ने पुष्पराज कॉलोनी के मेन गेट के पास एक प्याऊ को खोला है। इस प्याऊ में वे ग्रुपों में आकर सुबह शाम आते जाते राहगीरों को शीतल जल पिलाते हैं। यही नहीं अपने पॉकेट मनी से सेविंग कर इन राहगीरों को चने, गुड़, बिस्कुट भी खिलाते हैं।
18 बच्चों की टोली
इस ग्रुप में 18 बच्चे हैं। जिन्होंने हर हफ्ते की ड्यूटी तय कर रखी है। छह-छह बच्चों का ग्रुप हर दिन सुबह और शाम डयूटी देता है। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम को पांच बजे से सात बजे तक आते जाते राहगीरों को पानी पिलाते हैं। यश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, धीरू तोमर, कृष्णा ठक्कर, इशांत जैन, हर्षिता गुप्ता, स्वयम गुप्ता, खुशी भारद्वाज, शताक्षी भारद्वाज, मानसी गुप्ता, नीशू जैन, कृष्णा भारद्वाज, मानस गुप्ता, अर्पिता गुप्ता, आराध्या भारद्वाज, छवी भारद्वाज, नव्या अग्रवाल, अमन गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, शुभ्रा भारद्वाज नटखट टोली के मेंबर्स हैं।
तीन साल से लगातार संचालित
इस टोली की खुशी भारद्वाज ने बताया कि यह निशुल्क प्याऊ तीन साल से इसी कॉलोनी में लगाया जा रहा है। पहले सिर्फ छह बच्चे थे पर अब इस टोली में १८ बच्चे हो गए हैं। सभी बड़े उत्साह के साथ लोगों को पानी पिलाते हैं। उनका कहना है कि इस नेक कार्य को करने में हम सभी को बहुत अच्छा लगता है। हमारे घर के बड़े भी हमे प्रेरित करते हैं।

Home / Satna / नटखट टोली से प्रेरणा लें समाजसेवी, हर दिन सात घंटे निस्वार्थ दे रहे सेवाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.