सतना

हाइबीट्स पर थिरके कदम, तालियों की आवाज, डांडियां की खनखन से गूंज उठा परिसर

अग्रवाल महिला मंडल और अखिल भारतीय वैश्य महिला इकाई का दीवाली मिलन और गरबारास

सतनाOct 20, 2019 / 09:02 pm

Jyoti Gupta

garba of agrwal mahila mandal,garba of agrwal mahila mandal,garba of agrwal mahila mandal,garba of agrwal mahila mandal,garba of agrwal mahila mandal

सतना. हाइबीट्स, ओल्ड सॉन्ग और हाथो पर चमकीली डांडिया लेकर मेंबर्स ने जमकर डांडिया खेला। पूरा परिसर तालियों की आवाज और डांडिया की खन-खन से गंूज उठा। रंगबिरंगे परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने झिलिमिलाती रोशनी के बीच ट्रेडिशनल गुजराती और बॉलीवुड सॉन्ग में गरबा खेला। शनिवार को अशोका पैलेस में अग्रवाल महिला मंडल और अखिल भारतीय वैश्य महिला इकाई द्वारा गरबारास और दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गरबा के आयोजन के बाद महिलाओं ने दीवाली पर आधारित ढ़ेर सारे गेम्स को एंजॉय किया। उमंग भरे झिलमिलाते दीपो के इस त्योहार के कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और आदि शक्ति की आराधना से की गई। इस बीच बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट गरबा, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ज्वैलरी, ओवरऑल परफॉर्मेंस के लिए उपहार दिए गए। इसके अलावा कई सरप्राइज गिफ्ट भी बांटे गए। जजमेंट रश्मि जैन और शिखा सिंह ने किया। अतिथि जिलापंचायत उपाध्यक्ष रश्मि सिंह , अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सचिव शशि अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। मौके पर सभी क्लब के पदाधिकारी, दोनों क्लब के मेंबर हेमलता अग्रवाल, डॉली चौरसिया, सीमा, पूजा, प्रीति, राजकुमारी, नीता, जूही, शिल्पी, मंजूषा, विनीता, अनुभ, मोना मौजूद रहीं।

Home / Satna / हाइबीट्स पर थिरके कदम, तालियों की आवाज, डांडियां की खनखन से गूंज उठा परिसर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.