scriptइस करवा चौथ सासू मां को दें बेस्ट गिफ्ट | Give the best gift to this Karva Chauth Sasu mother | Patrika News

इस करवा चौथ सासू मां को दें बेस्ट गिफ्ट

locationसतनाPublished: Oct 13, 2019 08:04:55 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

यूनिक, यूजफुल और उनकी पसंद का उपहार चुनें

Give the best gift to this Karva Chauth Sasu mother

Give the best gift to this Karva Chauth Sasu mother

सतना. करवा चौथ को महज चार दिन शेष हैं। एेसे में इसकी तैयारियां भी जोरों पर हैं। यह व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद मायने रखता है। खास बात यह कि हमारी परम्पराओं के अनुसार इस त्योहार में पूरे परिवार के लोग भी शामिल हो जाते हैं। मसलन, करवा चौथ का त्योहार भले ही पति-पत्नी का त्योहार हो पर इसमें घर-परिवार के बड़ों की भूमिका बहुत अहम होती है। व्रत और पूजा के बाद महिलाएं पूजन की सामग्री और खाना अपनी सासू मां को अर्पित करती हैं। साथ ही सासू मां को ढेर सारे उपहार भी देती हैं। अगर इस बार आप अपनी सासू मां के दिल में हमेशा के लिए स्थान बनाना चाहती हैं तो उन्हें कुछ हटकर अलग उपहार दें, ताकि उनका ढेर सारा आशीर्वाद आपको प्राप्त हो। इसलिए अभी से उनके लिए बेस्ट से बेस्ट प्रोडक्ट की शॉपिंग शुरू कर दें।
डिजाइनर साड़ी और शृंगार बॉक्स आएगा पसंद
डिजाइनर साड़ी या सूट जो भी आपकी सासू मां पहनना पसंद करती हों आप उन्हें दे सकती हैं। साथ ही शृंगार का सामान चूड़ी, बिंदी, बिछिया, मेहंदी और मेकअप किट साथ में रख सकती हैं। ये सभी चीजें उनके लिए यूजफु ल भी रहेंगी और वे खुश भी हो जाएंगी। साड़ी उनकी पसंद की ही लें ताकि जब भी वे इसे वियर करें तो आपको याद करें।

दे सकती हैं पर्स, क्लच और पाउच

आजकल सासू मां भी बहुत स्मार्ट तरीके से रहने लगी हैं। इसलिए आप उन्हें पर्स, क्लच और पाउच भी दे सकती हैं। मार्केट में कई तरह के पर्स, क्लच और पाउच उपलब्ध हैं। सासू मां के लिए उनकी जरूरत और पसंद के हिसाब से कोई तोहफ ा चुन सकती हैं। अगर आप चाहें तो इन तीनों का एक गिफ्ट पैक बनाकर भी उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। एेसा करना उन्हें बेहद भाएगा।
रियल पर्ल गोल्ड सेट से जीत लेंगी दिल
आमतौर पर एक उम्र के बाद महिलाओं को प्योर मोती से बनी ज्वैलरी या कहिए कि रियल पर्ल वली गोल्ड ज्वैलरी पहनना बहुत पसंद होता है। उन्हें रियल पर्ल का कोई नेकलेस सेट गिफ्ट कर सकती हैं। साथ ही अगर आपका बजट अच्छा हो तो आप लाइट या हैवी गोल्ड का नेकलेस सेट, चैन, रिंग, इयररिंग दे सकती हैं। यकीनन एेसा करने से वे बेहद खुद नजर आएंगी।

कॉफ ी मग और कुशन्स भी

अगर आपको लगता है कि कुछ अलग और ट्रेंडी गिफ्ट मॉम को देना चाहिए, तो आप लव यू मॉम लिखे कॉफ ी मग और बेस्ट मदर इन लॉ लिखा हुआ कुशन का कॉम्बो पैक उन्हें दे सकती हैं। इन्हें देखकर हर रोज उनके चेहरे पर एक प्यारी स्माइल आएगी। आपकोई प्लेन साड़़ी या सूट खरीदकर उस पर अपनी सासू मां की फ ोटो प्रिंट कराकर दे सकती हैं। यह उन्हें बहुत पसंद आएगा। आप चाहें तो उनके कॉफ ी मग पर ऐसी फ ोटो भी प्रिंट करा सकती हैं, जिसमें आप दोनों साथ हों।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो