सतना

good news: सतना के लाल रत्नेश पाण्डेय ने रचा इतिहास

हिमालय की चोटी में राष्ट्रगान गाकर दर्ज कराया लिमका वर्ड रिकार्ड में नाम

सतनाApr 04, 2019 / 12:24 am

Sukhendra Mishra

Good news by Satna’s Lal Ratesh Pandey

 
सतना। स्मार्ट सिटी सतना के ब्रांड एंबेस्डर व पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने एक बार फिर दुनिया में देश और जिले का नाम रोशन किया है। अपना नाम लिमका कुब आफ वर्ड रिकार्ड में दर्ज कराकर। रत्नेश ने विश्व के सबसे ऊचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट में भारतीय राष्ट्रगान गाकर नया कीर्तिमान गढ़ा था।
माउंट एवरेस्ट की चोटी में राष्ट्रगान गाने वो रत्नेश विश्व के पहले पर्वतारोही है। गौरतलब है कि पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने वर्ष 2016 में विश्व की सबसे ऊचे शिखर माउंट एवरेस्ट को फतह कर उसमें भारता का तिरंगा लहराते हुए विषम परिस्थितियों एवं कम आक्सीजन होने के बावजूद राष्ट्रगान जन-गण-मन गाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था।
इस कारनामेे को आधिकारिक मान्यता प्रदान करते हुए विश्व प्रसिद्ध संस्था लिम्का बुक आफ रिकार्ड ने अपनी किताब में इसे नए कीर्तिमान के रूप में प्रकाशित करते हुए वर्ष 2019 में प्रमाण पत्र प्रदान कर पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय का सम्मान किया। रत्नेश की यह उपलब्धि देश एवं प्रदेश के लिए गौरव एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत बनी है।

Home / Satna / good news: सतना के लाल रत्नेश पाण्डेय ने रचा इतिहास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.