scriptपीटी, योगा और कराते का शानदार प्रदर्शन | Great display of PT, Yoga and Karte | Patrika News

पीटी, योगा और कराते का शानदार प्रदर्शन

locationसतनाPublished: Jan 29, 2019 09:29:08 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

द विट्स स्कूल मेंं तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभांरभ

Great display of PT, Yoga and Karte

Great display of PT, Yoga and Karte

सतना. द विट्स स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के चेयरमैन सुनील सेनानी द्वारा मशाल प्रज्जवलित कर किया गया। छात्रों द्वारा मशाल के साथ मार्चपास्ट कर अतिथियों, अभिभावकों, स्टाफ का स्वागत किया गया। छात्रों द्वारा खेलभावना से प्रेरित होकर खेल खेलने की शपथ ली गई। राष्ट्रगान के बाद बच्चों द्वारा पीटी, योगा व कराते का प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों द्वारा रस्साकसी, हुलाहुप्स, बॉस्केटबॉल, बांधा दौड़, 100 मी, 200 मी. दौड़ खेल का आयोजन किया गया। खेलकूद में कक्षा नर्सरी से कक्षा सातवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इस महोत्सव में टेबल टेनिस, फु टबॉल, कबडडी, क्रिकेट का आयोजन किया जायेगा। खेल महोत्सव स्कूल फ ाउंडर सिध्या सेनानी, प्रधानाध्यापिका जाकिया यासमीन के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में मुख्य रूप से प्रशासनिक अधिकारी अभिमन्यू सिंह, विभिन्न कोच राजेश बत्रा, आराधना पयासी, सिमरन, गरिमा, आशना, प्रीती, प्रियंका, मुस्कान, नाव्या, वंदना, अनीता, शादिया, सपना, संगीता, नमन, अम्भूज, मिथलेस, नंदा का सराहनीय योगदान रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो