scriptगुरु का ज्ञान ही मानव से मानव को जोड़ता है | Guru's knowledge connects humans with humans | Patrika News

गुरु का ज्ञान ही मानव से मानव को जोड़ता है

locationसतनाPublished: Apr 22, 2019 08:57:49 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित साप्ताहिक सत्संग

Guru's knowledge connects humans with humans

Guru’s knowledge connects humans with humans

सतना. सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज की कृपा से नवीन संत निरंकारी सत्संग भवन में कृष्ण नगर में आयोजित सत्संग में माता कीर्तानी ने अपने प्रवचनों में हरदेव वाणी के शब्द ज्ञान का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि अज्ञान रूपी अंधकार को सतगुरु की कृपा से प्राप्त ज्ञान से ही मिटाया जा सकता है। इंसान जब सतगुरु के वचनों को मानते हुए संतों का संग में जीवन जीता है तो उसका जीवन सहज एवं सरल हो जाता है। संत न होते तो जगत जल मरता। इंसान जब संतों का संग करता है उसके जीवन में व्याप्त बुराइयां दूर हो जाते हैं। इस संसार में जब जब पीर पैगंबर आए हैं उन्होंने संसार का भला ही चाहा है। अपने अनमोल वचनों के माध्यम से संतो ने हमेशा इंसानियत को जिंदा रखा है। आज संसार में जो प्रीत और प्यार हम देख रहे हैं। वह संतों की ही देन है। युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह ने मानव को मानव से जोड़कर वह नफ रत को दूर करने का प्रयास किया।

ट्रेंडिंग वीडियो