script2018 अलविदा, वेलकम 2019 | happy new year 2019 spacial | Patrika News
सतना

2018 अलविदा, वेलकम 2019

सिटीजन ने अपनों के साथ सेलिब्रेट की न्यू ईयर पार्टी, सेलिब्रेटी, डांसर और मशहूर कमेडियन ने लगाया चार चांद
 
 

सतनाJan 01, 2019 / 01:53 pm

Jyoti Gupta

happy news year 2019 spacial

happy news year 2019 spacial

सतना. रात होते ही शहर के लोग 2018 को अलविदा कहने के लिए फैमिली के साथ होटल्स, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन, रिसॉर्ट पहुंच गए। फिर क्या हाथों में मॉकटेल, लजीज डिशेज, फैशन शो, डांस परफॉर्मेंस, सेलिब्रेटी और कमेडियन के साथ उनका खूब मन लगा। डीजे पर थिरकते कदम सीधे रात 12 बजे नए साल के स्वागत करने को रुके। सभी ने केक काट, गले मिलकर एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। शहर के कोने-कोने में लोगों का एंजॉयमेंट देखते बना। हर जगह नए साल के स्वागत की खुशियां देखती बनीं। सजावट से लेकर व्यंजनों तक में विविधता के रंग देखने को मिले। रंगीन लाइटों के बीच डांस और सिंगिंग करते हुए लोग पूरी रात मस्ती करते नजर आए।
अरविंद गुजराल ने जीता दिल
एक निजी रिसॉर्ट में बड़े ही धूमधाम से न्यू ईयर2019 सेलिब्रेट किया गया। कपल, बच्चे, फैमिली सभी यहां सेलिब्रेटी फेमस सिंगर अरविंद गुजराल के गाने पर थिरकते नजर आए। पार्टी में मशहूर कमेडियन अभिषेक ने भी सभी को गुदगुदा कर साल के आखिरी दिन चार चांद लगा दिया। लोगों ने यहां जमकर मॉकटेल का लुत्फ उठाया। बेहतर व्यवस्था और खूबसूरत सजावट और सेल्फी बूथ के चलते लोगों के जमकर एंज्वायमेंट किया।

फैशन शो से लगाया तड़का

रीवा रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में न्यू-ईयर जश्न को ध्यान में रखते हुए फैशन शोज का आयोजन किया किया। इसमें शहर ही नहीं बाहर के मॉडल ने रैंपवॉक कर सभी का मन मोह लिया। रात तक चले यहां फैशन शो, डांस परफॉर्मेंस, कपल डांस, म्यूजिक, डीजे, ढोल बीट को लोगों ने एंजॉय किया। सेलिब्रेशन में लोगों ने गेम खेले, जमकर मस्ती की।
म्यूजिकल शाम को लोगों ने किया एंजाय

शहर के हर एरिया और कॉलोनी में लोगों ने म्यूजिकल शाम को एंजॉय किया। घर और बाहर सभी जगह लोगों ने न्यू इयर के लिए खास सजावट, खास डीजे की व्यवस्था कर रखी थी। रात 8 से 12 तक लेक पर लाइट साउंड के साथ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें फि ल्मी धुनों के गानों के साथ सभी प्रकार की म्यूजिक लोगों को सुनने में लोग मस्त रहे।

सस्ते दर पर अनलिमिटेड ऑफ र

साल के अंतिम दिन अधिक लोगों को बुलाने के लिए कई खाने के लिए कई सस्ते ऑफ र दिए गए। कपल के साथ आने पर अलग ऑफ र रहा। सिंगल और बच्चों के लिए अलग तरीके से खाने के लिए अनलिमिटेड ऑफ र दिए गए। इसके साथ ही अलग अलग प्रकार के ड्रिंक भी उपलब्ध रहे।
होटल में भी किए गए इंतजाम
सिट के कई होटल्स में न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए खास इंतजाम किए गए। यहां पर भी अनलिमिटेड खाने के साथ पीने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। डांस, म्यूजिक, गेम सभी को एंजॉय किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो