script

होली के रंग से सराबोर हुआ पूरा शहर

locationसतनाPublished: Mar 01, 2018 06:52:26 pm

Submitted by:

Kamlendra Shukla

कलर और पिचकारियों की खरीदी पूरी, अब रंग में सराबोर होने का इंतजार

Holi colorful town full of colors

Holi colorful town full of colors

सतना। किसी भी त्योहार का मजा तभी है जब आप पूरी तरह से उस में रम जाएं। बात जब होली की होती है तो हम कह सकते हैं कि इससे ज्यादा मस्ती किसी अन्य अन्य त्योहार में नहीं। तो क्यों ना इस बार होली में थोड़ा तकनीक का रंग मिलाया जाए, यानि मोबाइल की मदद से ऐसे होली मनाई जाए जिससे सुरक्षा भी और भरपूर आनंद भी आ जाए। तो देर किस बात की कुछ मजेदार, फायदेमंद होली एप डाउनलोड कर लें जो रंगों के इस त्योहार के आनंद को दोगुना कर दे।
होली थीम और वॉलपेपर
होली के रंग में रंगने की शुरुआत वॉलपेपर से की जा सकती है। आप अपने फोन के लिए होली वॉलपेपर और थीम डाउनलोड कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर होली वॉलपेपर 2018 होली लाइव वॉलपेपर जैसे एप्स मौजूद हैं। फोटो इफेक्ट एप के जरिए आप अपने फोटो के साथ होली के अलग अलग इफेक्ट और फ्रेम का उपयोग कर सकते हैं, इसके अलावा आप होली से संबंधित ग्रीटिंग मैसेज भी भेज सकते हैं। होली फोटो फ्रेम नाम से कुछ अच्छे एप्स भी उपलब्ध हैं।
हैप्पी होली
होली पर भले ही कोई आपसे दूर हो। इस एप की मदद से दूर बैठे आत्मीयजनों को भी रंग लगा सकते हैं। आप किसी की भी फोटो पर रंग लगाकर उसे शेयर कर सकते हैं। इस एप से अपने फोटो को रंग में रंगकर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
होली के गेम एप
होली पर लोग रंग भरे गुब्बारे एक दूसरे पर फेंकते हैं, जो खतरनाक है, क्योंकि इससे सामने वाले को गंभीर चोट भी लग सकती है। मगर यदि आप चाहें तो अपने फोन पर होली गेम डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें रंगों से भरे गुब्बारे दिखते हैं, जिन्हें टच करके फोडऩा होता है। इसके अलावा बच्चों को लेट्स प्ले होली और से होली नेचर गेम भी पसंद आएगा।
म्यूजिक के साथ मस्ती
ऐसा कैसे हो सकता है कि होली हो और होली के गाने न बजे। इसके लिए आपको पेन ड्राइव या कार्ड लेकर चलने की जरूरत नहीं। मोबाइल के लिए सावन और गाना जैसे एप भी उपलब्ध हैं। इन्हें आप जहां चाहे वहां स्ट्रीम कर सकते हैं। यहां हाई बीट रेट वाले गाने हैं। जिनकी क्वालिटी अच्छी है और अब तो 4जी नेटवर्क भी हर जगह उपलब्ध है। ऐसे में आप बिना रुके गाना प्ले कर सकते हैं।
वाटर टू ब्लूटूथ डिवाइस
होली के रंग में फोन खराब होने का डर रहता है। शोर में फोन का म्यूजिक सुनाई भी नहीं देता। ऐसे में ब्लूटूथ वाले वाटर प्रूफ स्पीकर का सहारा ले सकते हैं। इसमें पानी गिर भी जाए तो कोई फ र्क नहीं पड़ता और आवाज भी बेहतर आती है। यह स्पीकर अगर फोन से दूर रहे तो भी आप तेज आवाज में म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।
होली वीडियो मेकर एप बेस्ट
इन दिनों शुभकामनाएं देने के लिए जिफ इमेज या फि र वीडियोस का इस्तेमाल भी खूब किया जाने लगा है। अगर आप खुद जिफ बनाना चाहते हैं तो जिफ मेकर जिफ एडिटर एप का उपयोग कर सकते हैं। उसकी मदद से कुछ ही सेकंड में कैमरा रोल से किसी भी वीडियो या फोटो को जिफ में कन्वर्ट कर सकते हैं। चाहे तो जिफ को एडिट भी कर सकते हैं। अगर आप कुछ और रंग बिरंगी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहते हैं तो होली वीडियो मेकर एप की मदद ले सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो