scriptहोली पर न हो शांति भंग, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी  | holi festival: monitor sensitive areas by police | Patrika News

होली पर न हो शांति भंग, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी 

locationसतनाPublished: Mar 04, 2015 04:33:00 pm

Submitted by:

आभा सेन

पुलिस इन दिनों कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं में लगी है। होली पर शांति बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम हैं।

सतना।पुलिस इन दिनों कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं में लगी हुई है। होली पर शांति बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार डीजीपी के निर्देश पर शांति समिति की बैठक की जा रही है। इसके तहत होली पर शराब की अवैध बिक्री को रोक ने व ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों जहां झगड़ा होने की संभावना है विशेष नजर रखी जाए।

जानकारी के अनुसार निर्देशानुसार रात दस बजे के बाद डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। इन दिनों जारी बोर्ड परीक्षाओं के चलते ये निर्णय लिया गया है। होली पर भी सख्त निर्देशों के बाद डीजे रात दस बजे के बाद नहीं बजाया जा सकेगा। पुलिस दो दिन पहले से ही विशेष निगरानी शहर पर बरतने लगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो