scriptहोली खेलने से पहले पढ़ लें ये खबर.. फिर न कहना टिप्स नहीं दिए | Holi News: Holi Beauty Tips ,Colour Remove Tips, Holi colours Removal | Patrika News

होली खेलने से पहले पढ़ लें ये खबर.. फिर न कहना टिप्स नहीं दिए

locationसतनाPublished: Mar 21, 2019 02:37:27 am

होली रंगों का त्योहार है, लेकिन केमिकल्सयुक्त रंगों से दूर रहना ही बेहतर है। यह सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में पहले से सुरक्षा बरतकर इनके दुष्प्रभाव से बच सकते हैं।

Holi News: Holi Beauty Tips ,Colour Remove Tips, Holi colours Removal

Holi News: Holi Beauty Tips ,Colour Remove Tips, Holi colours Removal

सतना. सिटीजन को जिस दिन का इंतजार रहा, आखिर वह दिन आ ही गया। आज होली है। यानी खुशियों का त्योहार है। गिले शिकवे दूर करने का दिन, दिल से दिल मिलने का दिन। मस्ती करने का दिन। जीवन में रंग बिखेरने का दिन। हैपी होली टू ऑल ऑफ कहने का दिन। बुरा न मानो होली है कहने का दिन। होली रंगों का त्योहार है, लेकिन केमिकल्सयुक्त रंगों से दूर रहना ही बेहतर है। यह सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में पहले से सुरक्षा बरतकर इनके दुष्प्रभाव से बच सकते हैं। जानें कुछ उपाय जिन्हें अपनाकर होली में सेहत को बरकरार रखा जा सकता है।
1. पानी की कमी न होने दें
धूप में रंगों से खेलते-खेलते त्वचा की नमी घट जाती है व इस दौरान पानी भी कम पीने से डि-हाइडे्रशन की आशंका रहती है। ऐसे में जरूरी है कि भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें।
2. रूखी न हो त्वचा
रंग खेलने से पहले ध्यान रखें कि त्वचा रूखी न हो। ऐसे में रंगों में मौजूद केमिकल्स आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाते हैं। ऐसे में रंगों से खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल, जैतून या सरसों तेल की अच्छी तरह से मालिश करें। सिर, स्कैल्प व बाल में भी नारियल या सरसों तेल लगाएं। शरीर पर सनस्क्रीन लगाएं ताकि टैनिंग न हो। जेल बेस्ड वाटरप्रूफ सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
3. फस्र्ट एड किट साथ रखें
रंग खेलते वक्त कई बार चोट भी लग जाती है। ऐसे में फस्र्ट एड बॉक्स साथ रखें। कट लगने या खून निकलने पर तुरंत प्रभावित हिस्से को पानी से धोएं और एंटीबैक्टीरियल लोशन से चोट को साफ करें। जरूरी हो तो टिटनेस का इंजेक्शन लगवा सकते हैं। २-३ दिन होठों पर मक्खन या अनार का रस लगाने से रंगों के कारण फटे होंठ नरम हो सकते हैं।

इन रंगों से बचकर रहना
लाल रंग: इसमें मर्करी सल्फाइट होता है। यह स्किन कैंसर, मेंटल डिसऑर्डर और विजन से संबंधित बीमारी का कारण बनता है।
हरा रंग: कॉपर सल्फेट की वजह से एलर्जी और अंधापन जैसी समस्या होने की आशंका रहती है।
काला रंग: लेड ऑक्साइड की वजह से इस रंग का असर मस्तिष्क पर पड़ता है।
बैंगनी रंग: क्रोमियम आयोडाइड से बनने वाले इस रंग से ब्रॉन्कियल अस्थमा या एलर्जी हो सकती है।
चमकदार रंग: ऐसे रंगों में शीशा का चूर्ण मिलाया जाता है जो त्वचा पर रैशेज, जलन आदि बीमारियों का कारण बन सकता है।
सिल्वर रंग: इस रंग में एल्युमीनियम ब्रोमाइड का इस्तेमाल किया जाता है जो कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है।
बच्चों के लिए खास
बच्चों की इम्यूनिटी कम होने से वे सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में जल्दी आते हैं। होली के दौरान भी रंगों की एलर्जी या ज्यादा देर पानी में खेलने से वे बीमार पड़ जाते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें शहद, अदरक व दालचीनी मिलाकर चटा सकते हैं।
आंखें…
रंगों से बचने के लिए चश्मा या सनग्लासेज पहनें। रंग खेलने से पहले लेंस निकाल लें। आंखों में रंग जाने पर ठंडे-साफ पानी से आंखें साफ करें। चुभन या जलन को नजरअंदाज न करें।
Holi colours Removal tips
Holi colours Removal tips IMAGE CREDIT: patrika
प्राकृतिक तरीकों से छुड़ाएं रंग Holi colours Removal
1. ये लेप त्वचा पर लगाएं : नींबू का रस, दही या चंदन का पेस्ट या हल्दी-बेसन का लेप त्वचा पर १० मिनट के लिए लगाएं। पानी या कच्चे दूध से इसे धो लें।
2. सेंधा नमक: यह शरीर से विषैले तत्त्व बाहर निकालता है। इसे ऑलिव, गुलाब या लेवेंडर तेल संग मिलाकर लगाएं। रंग निकालने से पहले शरीर के उस भाग को गीला कर सेंधा नमक व तेल के मिश्रण से अच्छे से स्क्रब करें व पानी से धोएं।
3. जब डि-हाइड्रेटेड और सेंसिटिव हो स्किन : रंग खेलने के दौरान अक्सर हम पानी पीना भूल जाते हैं। ऐसे में रंग व पानी की कमी से त्वचा सूखने लगती है। एक-एक कप बादाम का पेस्ट व ओटमील, 4 चम्मच शहद और एक कप ठंडा दूध मिलाकर इसमें 4 चम्मच एलोवेरा जेल व 4 चम्मच पुदीना पेस्ट मिलाएं। त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगाएं। बिना स्क्रब किए पानी से धोएं।
4. सनबर्न हो जाए तो…: होली मनाने के दौरान लंबे समय तक धूप में रहने से सनबर्न हो सकता है। आधा कप नीम पेस्ट, एक चम्मच शहद, एक नींबू का रस, दो चम्मच घी व दो चम्मच तिल का तेल मिलाकर मास्क बना लें। नहाते वक्तइसे १० मिनट के लिए प्रभावित भाग पर लगाएं और पानी से धोएं।
5. त्वचा के पोषण के लिए : आधा कप बादाम का तेल, गुलाब की पंखुडिय़ां, एक किलो उबला हुआ फुल क्रीम दूध, 10 एमएल जैसमीन का तेल व आधा कप ओटमील। इन्हें गुनगुने पानी से भरे बाथ टब में डालें व आधा घंटा उसमें बैठ जाएं। फिर साफ पानी से नहाकर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे रंगों से त्वचा से खोया हुआ पोषण वापस मिल जाता है।
Holi Photo
Holi Photo IMAGE CREDIT: patrika

अपनों को खुशी मिले तो जिद्दी रंग भी अच्छे… चुटकियों में निपट लेंगे
कपड़ों से कलर छुड़ाने के टिप्स
टूथपेस्ट : अगर आपके किसी ब्रांडेड कपड़े पर रंग लग गया हो तो बिना जेल वाला टूथपेस्ट लेकर जहां रंग लगा है वहां लगाएं। टूथपेस्ट के सूखने पर कपड़े को डिटर्जेंट से धो लें।
नेल-पेंट रिमूवर: नेल-पेंट रिमूवर भी काफी अच्छा विकल्प है। रूई में नेल पेंट रिमूवर लगाकर उसे रंग के दाग वाली जगह पर रगड़ें। दाग गायब हो जाएगा।
कॉर्न स्टार्च : कॉर्न स्टार्च को दूध में अच्छे से मिक्स कर लें और इस पेस्ट को कपड़े पर लगाएं। कुछ देर पेस्ट कपड़ों पर लगा रहने दें और उसके बाद ब्रश से कपड़े को रगड़ लें। ऐसा करने से दाग अपने आप साफ हो जाएगा।
एल्होकल : जिस कपड़े में रंग लगा हो और वह छूट नहीं रहा हो तो वहां एल्कोहल की कुछ बूंदें डालकर थोड़ा सा रगड़ लें और फिर डिटर्जेंट से धो लें।

 Holi
IMAGE CREDIT: patrika
क्रॉकरी से यूं छुड़ाएं रंग
होली पर रंगों के हाथों से यदि मेहमानों ने क्रॉकरी को छुआ है तो उन पर रंग के निशान पड़ सकते हैं जो साधारण तरीके से साफ नहीं होते हैं। जानते हैं कुछ खास तरीके
– सबसे पहले एक टूथब्रश लें और उसे लिक्विड डिटर्जेंट में डुबोकर रंगों को छुड़ाएं। इसके बाद क्रॉकरी को साफ पानी से धो लीजिए।
– यदि क्रॉकरी सफेद रंग की है तो उसे साफ करने के लिए आप लिक्विड ब्लीच भी इस्तेमाल कर सकती हैं। रंगीन क्रॉकरी पर इसका इस्तेमाल न करें।
– टी कोस्टर पर रंग लग गया है तो इन्हें साफ करने के लिए आप हाइड्रोजन परॉक्साइड यूज करें। रूई के फाहे में इसे लेकर टी कोस्टर साफ किए जा सकते हैं।
– यदि ऊपर दिए गए किसी भी तरीके से रंग नहीं हट रहा है तो आप बेकिंग सोडा की मदद भी ले सकते हैं।
– आपके पास इनमें से कोई भी सामग्री उपलब्ध नहीं है तो पानी में नींबू का रस मिलाएं और उसे उबाल लें। यह मिश्रण भी रंग छुड़ा सकता है।
ब्यूटी : होली से पहले की तैयारी
1. होली खेलना पसंद है तो अपने चेहरे को दो-तीन दिन पहले से ही तैयार करना चाहिए। इसके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय करें। रंग हटाते वक्त भी इनका इस्तेमाल करेंगे तो त्वचा की रंगत बरकरार रहेगी।
2. बालों को रंगों के कुप्रभाव से बचाना चाहती हैं तो इन्हें दही-आंवला या बेसन से धोएं। इसके बाद शैम्पू लगाएं। जरूरत पडऩे पर कंडीशनर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
3. चेहरे को खुश्की से बचाने के लिए नींबू के रस को बेसन में मिलाइए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाइए। जब यह सूख जाए तो रूई की मदद से इसे हटा लीजिए।
4. आप चेहरे का रंग छुड़ाने के लिए किसी प्राकृतिक उबटन की तलाश में हैं तो नारियल तेल और दही का इस्तेमाल करें। दोनों को मिलाइए और चेहरे पर लगाइए।
5. चेहरे को धोने के बाद इस पर क्रीम या मॉश्चराइजर लगाएं। रात को सोते वक्त भी ऐसा ही करें। यदि होली के दो-तीन दिन पहले से ही आप इस दिनचर्या को अपना लेंगी तो होली पर आपको त्वचा में खिंचाव की समस्या नहीं आएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो