scriptजीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ करें विचार-विमर्श, फिर होगा अचानक से धन लाभ | Horoscope Today 17 may 2019 aaj ka rashifal dhan varsha | Patrika News

जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ करें विचार-विमर्श, फिर होगा अचानक से धन लाभ

locationसतनाPublished: May 17, 2019 01:02:17 pm

Submitted by:

suresh mishra

जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ करें विचार-विमर्श, फिर होगा अचानक से धन लाभ

Horoscope Today 17 may 2019 aaj ka rashifal dhan varsha

Horoscope Today 17 may 2019 aaj ka rashifal dhan varsha

सतना। 17 मई से कई राशि वालों का भाग्य उदय हो रहा है। वहीं कई राशि वालों के लिए मिला-जुला असर रहेगा। शुक्रवार को वृष राशि वाले जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें।
ज्योतिषाचार्य पं.नागेन्द्र तिवारी के अनुसार आज मिथुन राशि वालों का अधिकार बढ़ सकता है। दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ होगा। किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी भी मिलेगी। जबकि मेष राशि के लिए रचनात्मक कोशिशों के लिए भी दिन अच्छा है। आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रह सकता है।
आज का राशिफल
Aries (मेष) रचनात्मक कोशिशों के लिए भी दिन अच्छा है। आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रह सकता है।
Taurus (वृष) कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें।
Gemini (मिथुन) आपका अधिकार बढ़ सकता है। दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ होगा। किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी भी मिलेगी।

Cancer(कर्क) काफी प्रयासों के बाद जरूरी काम निपट जाएंगे। परिस्थितियों और महत्वाकांक्षाओं के साथ ताल-मेल बैठ जाएगा। घर में मित्रों एवं आपके स्नेही जनों का आगमन होगा। नई योजनाओं पर कार्य करेंगे।
Leo (सिंह) अपने निजी लक्ष्यों पर ध्यान दें और पुराने दोस्तों से मिलें। आपकी अच्छी इमेज बन सकती है। अपने खानपान पर आज के दिन ख्याल रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करें।
Virgo (कन्या) जिस काम से आपको उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा। आज की गई कोशिशों का नतीजा आपके फेवर में रहेगा। अपने जरूरी काम आज जरूर निपटाएं।

Libra (तुला) सिर्फ एकाग्रता के दम पर आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। लगातार यही ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें।
Scorpio (वृश्चिक) निवेश का कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। घर परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा का विचार अभी त्याग दें।

Sagittarius (धनु) इस बार आपको जो अवसर मिले, उनके लिए खुद को भी तैयार रखें। राजनीति के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं।
Capricorn (मकर) मकर राशि वाले लोगों के लिए ग्रहों की की स्थिति अच्छी है। कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। धन के मामले में परेशानियां हटने वाली हैं।

Aquarius (कुंभ) जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। घर में मित्रों एवं आपके स्नेही जनों का आगमन होगा। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
Pisces (मीन): जोश भर देने वाले अवसर आज आपको मिल सकते है। आपको आशावादी रहकर अपने कार्यक्षेत्र आ रही रुकावट को दूर करना होगा। मित्रों का साथ बना रहेगा।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो