सतना

हग डे: इमोशन को बयां करने में मदद करेंगी जादू की झप्पी

– गले लगाने के खूबसूरत अहसास के साथ सेहत को भी मिलता है फायदा

सतनाFeb 12, 2020 / 05:41 pm

suresh mishra

hug day 2020: valentine day week list 2020 12 february hug day

सतना. जिन भावनाओं को शब्दों के जरिए बयां नहीं किया जा सकता है उन जज्बातों को प्यार से किसी को गले लगाकर बयां किया जा सकता है। रिश्ते को सवारने के साथ सेहत को निखारने में भी हग काम कर जाता है। गले लगाने से सिर्फ दिल को सुकून नहीं मिलता, बल्कि दिमाग और हार्मोंस में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। इतना ही नहीं ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस जैसी बीमारियों से भी निजात मिलती है। वेलेंटाइन वीक डे छटवें दिन हग डे मनाया जाता है। जानते हैं किस तरह से रिश्तो में गले लगाकर आप अपनी सेहत को दुरुस्त कर सकते हैं।
कुछ ऐसे हैं फायदे
– हार्ट: हग करने से शरीर में लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ जाता है। इससे दिल सेहतमंद रहता है।
– ब्लड प्रेशर: हग करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
– स्ट्रेस: किसी स्पेशल व्यक्ति को हग करने से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम हो जाता है। इससे स्ट्रेस कम होता है।
– मेमोरी: हग करने से मेमोरी भी शापज़् होती है।
– मूड रिफ्रेश: हग करने से व्यक्ति का मूड रिफ्रेश रहता है। और नई एनर्जी मिलती है इम्यूनिटी पावर हग करने से कई बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
इसलिए लगाया जाता है गले
साइंस के अनुसार जब हम किसी को गले लगाते है, तो हमारे शरीर में कई हॉर्मोन निकलते हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। ऐसा करने पर जिससे हम प्यार करते है उसके प्रति हमारा प्यार-विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है। जब हम हग डे पर अपने प्रेमी की हग करते है, तो उसके प्रति हमारे मन में अथाह प्यार उमड़ता है।

Home / Satna / हग डे: इमोशन को बयां करने में मदद करेंगी जादू की झप्पी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.