आनन-फानन में पुलिस टीम भागकर मौके पर पहुंची। घर का नजारा देखा तो सबके होश उड़ गए। मौका-मुआयना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को पता चली तो सनाका खिच गया। यह घटना गोविंदगढ़ थाने के बांसा गांव की है।
ऐसे आरोपी ने की वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक सुमित्रा सोनी पति इंजी बालगोपाल सोनी निवासी बांसा की शुक्रवार की रात पति ने हत्या कर दी। पड़ोसियों ने पुलिस से पूछताछ में कहा कि रात में उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था और करीब 2:30 बजे उसने घर के अंदर ही पत्नी का गला घोंट दिया। पत्नी की लाश को कमरे में छोड़कर सुबह वह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कहा जाता है कि वह पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। आरोपी गुजरात में नौकरी करता था और 6 माह पूर्व से रीवा में आकर रहने लगा था। घटना से पूरा परिवार सकते में है। वहीं बच्चों से माता-पिता का सहारा छिन गया।