script

IAS अमनवीर सिंह ने कुर्सी संभालते ही पूछा ऐसा सवाल,अधिकारियों के उड़ गए होश

locationसतनाPublished: Jul 02, 2019 01:30:30 am

Submitted by:

Sukhendra Mishra

निगमायुक्त ने पूछा शहर में इतने गड्ढे क्यों हैं तो अधिकारियों ने दिया गोलमोल जवाब

IAS Amnavir Singh asked the same when he took over the chair

IAS Amnavir Singh asked the same when he took over the chair

सतना. नगर निगम के नवागत आयुक्त 2013 बैच के आईएएस अफसर अमनवीर सिंह बैस ने सोमवार को नगर निगम पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। सुबह 10 बजे निगम कार्यालय पहुंचे आयुक्त ने कार्य की शुरुआत वंदे मात्ररम के सामुहिक गान के साथ की। इसके वाद उन्होंने निगम की शाखाओं को भ्रमण का उपस्थित अधिकारियों से विभाग की जानकारी ली। निगमायुक्त ने कार्यालय के मीटिंग हाल में पदभार ग्रहण करते सुगह 10.30 बजे से विभाग वार अधिकारियों को बुलाकर कार्यो की समीक्षा शुरू। शाम सात बजे तक चली मैरथन बैठक में निगमायुक्त ने विभाग वार अधिकारियों के बुलाकर उनके कार्यो की समीक्षा की और कार्य में आ रही परेशानी और उसका समाधान कैसे हो इसकी जानकारी कर्मचारियों से ही। समीक्षा बैठक की सुरआत निर्माण शाखा से करते हुए निगमायुक्त ने अपना पहला सवाल अधिरियों पर दागा। उन्होंने पूछा की शहर की सड़कों में इतने गड्ढे क्यो हैं। इस सवाल को सुन पहले तो इंजीनियर हड़बड़ा गए, फिर गोलमोल जवाब देते हुए बताया की शहर में में अमृत योजना एवं सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। सीवर लाइन डालने सड़कों की खुदाई की ज रही है, इसलिए सड़के जर्जर हैं।
निगमायुक्त ने शहर में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा की फ्लाइओवर का निर्माण कार्य कब से चल रहा है। यह अभी तक पूरा क्यों नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया की प्लाइओवर के नीचे बन रही सर्विस लाइन में अवैध अतिक्रमण हैं। दुकानदार अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हैं। इसलिए निर्माण कार्य में देरी हो रही है।
बड़े बकायादारों पर कसों सिकंजा
निगमायुक्त ने संपत्ति एवं राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से राजस्व वसूली की स्थित जानी। उन्होंने सपत्तिकर की वसूली कम क्यों हुई इसका कारण पूछा तो अधिकारियों ने संपत्तिकर विवाद का मामला आगे करते हुए अपना बचाव किया। निगमायुक्त ने राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा की एेसे कदाता जिन्होंने कई वर्षो से टैक्स जमा नहीं किया सबसे पहले उन पर सिकंजा कसों इसके बाद छोटे बकायादारों को नोटिस दो।
स्मार्ट सिटी कार्यालय का किया भ्रमण
निगमायुक्त व स्मार्ट सिटी सतना के सीइओ अमनवीर ङ्क्षसह ने निगम कार्यालय स्थित स्मार्ट सिटी दफ्तार का भ्रमण किया। उन्होंने शाम को स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यो की समीक्षा की। निगमायुक्त ने कहा की सतना में स्मार्ट सिटी का कार्य इतना पीछे क्यों हैं। प्रोजेक्ट आगे बढ़ुाने में क्या समस्याएं आ रही है और अभी तक इसके समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए। उन्होंने पूछा की इस शहर में स्मार्ट सिटी को लेकर जतना का क्या रुझान है। इस सवाल पर अधिकारी मौन हो गए।
आज सड़क में उतर तक टटोलेगे शहर की नब्ज
निगमायुक्त अमनवीर ने पदभार ग्रहण करते ही अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने सोमवार को आठ घंटे तक विभाग वार कामकाज की जानकारी ली और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निगम के कर्मचारी भी नए अधिकारी के सामने बचाव की मुद्रा में गोलमोज जवाब देकर अपनी गर्दन बचाने नजर आए। निगम सूत्रों ने बताया की कार्यो की समीक्षा के बाद निगमायुक्त मंगलवार को सड़क में उतर कर शहर के हालातों का जायजा लेगे। वह शहर में जलभराव क्षेत्रों $फलाईओवर फिल्टर प्लांट एनीकट सहित स्मार्ट सिटी का जायजा ले सकते हैं।
निगमायुक्त के सामने चुनौतियां
– वर्षो से निगम में जमे मठाधीस अधिकारी कर्मचारियों से कार्य लेना

– शहर को जलभराव की स्थित से निजाद दिलाना
– अतिक्रमण एवं शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना
– जर्जर सड़कों की मरम्मत कराना
– कछुआ गति से चल रहे सीवर एवं अमृत योजना के कार्य

– शहर के विकास कार्यो को तय कर उन्हें गति प्रदान करना
– सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैकिंग सुधारना
– दो गुटों में बटे जनप्रतिनिधियों से समन्वय बैठाकर कार्य करना

ट्रेंडिंग वीडियो