scriptधारदार हथियार से गोदकर मासूम छात्र की हत्या | Innocent student murdered with a sharp weapon | Patrika News

धारदार हथियार से गोदकर मासूम छात्र की हत्या

locationसतनाPublished: Feb 26, 2020 12:38:59 am

Submitted by:

Dhirendra Gupta

घर के अंदर से बरामद हुआ शव, नागौद के सढ़वा में हुई वारदात, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी

सतना. नागौद थाना क्षेत्र के सढ़वा में घर के अंदर एक मासूम छात्र की हत्या धारदार हथियार से गोदकर कर दी गई। मंगलवार की सुबह हुई इस सनसनीखेज वारदात का पता तब चल सका जब मृतक का पिता घर पहुंचा। बेटे को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, एसपी रियाज इकबाल भी फॉरेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह की टीम के साथ घटना स्थल पर गए। बारीकी से मौका मुआयना करने के बाद अब हत्यारे की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार पाण्डेय पुत्र चंद्र कुमार पाण्डेय (12) निवासी सढ़वा की हत्या उसी के घर के अंदर की गई है। बेरहमी से हत्या करने वाले का सुराग जुटाने के लिए आस पास इलाके में पूछताछ की जा रही है।
सुबह लौटे दोनों भाई
पाण्डेय परिवार अपने रिश्तेदारी में सितपुरा गया था। जहां धार्मिक आयोजन का भण्डारा सामवार को होने के बाद रात को सभी वहीं रुके ररहे। सुबह होने पर कृष्ण कुमार अपने बड़े भाई मनीष कुमार पाण्डेय के साथ घर लौट आया। मनीष नौवीं कक्षा का छात्रा है। वह करीब 11 बजे सुबह घर आने के बाद स्कूल की यूनिफार्म पहन कर घर से निकल गया था। इस बीच घर में छठवीं का छात्र कृष्ण कुमार ही अकेला था।
दो घंटे बाद आए पिता
दोपहर करीब डेढ़ बजे चंद्र कुमार पाण्डेय घर पहुंचे। घर के दरवाजे खोल अंदर दाखिल हुए तो देखा कि सन्नाटा पसरा है और छोटा बेटा कृष्ण कुमार खून से लथपथ पड़ा है। चंद्र कुमार के दो बेटे और एक पुत्री है। सबसे बड़ी बेटी सतना में रहकर पढ़ाई करती है। जबकि दोनों बेटे परिवार के साथ सढ़वा में ही रहते थे।
सिर में 8 से 10 वार
फॉरेंसिक जांच में यह बात सामने आई है कि कृष्ण कुमार के सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से 8 से 10 वार किए गए हैं। गंभीर चोट लगने पर अधिक रक्त श्राव के कारण उसकी मौत हो गई। आशंका है कि हमलावर ने चाकू से चोट पहुंचाई है। पुलिस ने जब पीडि़त परिवार से पूछताछ कर शक, संदेही के बारे में पूछा तो उन्होंने किसी पर शक होना नहीं बताया। एेसे में पुलिस की मुश्किल और बढ़ कि कौन अनजान व्यक्ति वारदात कर गया?
दो घंटे में हो गई वारदात
पुलिस का कहना है कि सुबह करीब 11 बजे घर लौटने के बाद मनीष स्कूल में फेयरवेल पार्टी के लिए निकल गया था। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे चंद्र कुमार घर लौटे। इस बीच दो घंटे में कोई व्यक्ति वारदात को अंजाम दे गया। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने वाला एेसा व्यक्ति है जो मृतक का परिचित है और उसका आना जाना कई दफा इस घर में हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो