script

UP के अजीतेश-साक्षी के बाद MP में भी हुआ अंतर जाति विवाह, प्रेम विवाह के बाद परिवार दे रहा धमकी

locationसतनाPublished: Jul 22, 2019 06:48:12 pm

Submitted by:

suresh mishra

– देखें क्या बोली लड़की- पन्ना जिले की रहने वाली लड़की ने भोपाल के आर्य समाज मंदिर में की थी शादी- भोपाल से लौटने के बाद रागिनी द्विवेदी पति डीडी कुशवाहा के साथ पहुंची सतना एसपी कार्यालय

Inter caste marriage sakshi mishra case Panna ragini demand protection

Inter caste marriage sakshi mishra case Panna ragini demand protection

सतना। उत्तरप्रदेश में अंतर जाति विवाह पर मचा बवाल अभी डंडा नहीं हुआ कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिला निवासी रागिनी द्विवेदी ने सोशल मीडिया में सनसनी फैला दी है। बताया गया कि पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत रहने वाली रागनी द्विवेदी और डीडी कुशवाहा ने भोपाल के आर्य समाज मंदिर में कुछ दिन पहले शादी कर ली थी। जैसे ही परिजनों को अंतर जाति विवाह की भनक लगी तो फोन में धमकी का सिलसिला चालू हो गया। कुछ दिन पहले रागिनी द्विवेदी ने एक वीडियो वायरल कर पुलिस और मीडिया से मदद की गुहार लगाई थी।
सोमवार की सुबह भोपाल से लौटने के बाद सीधे पति और पत्नी सतना एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां दोनों ने पुलिस सुरक्षा मांगी है। रागनी और डीडी कुशवाहा का आरोप है कि राजीव दीक्षित से जान का खतरा है। वे ब्राह्मण समाज के नेता है। दोनों ने पन्ना जाने से इंकार किया है। कहा भाई की बातों पर पूरा भरोसा नहीं है। सतना पुलिस ने दोनों के बयान लेने के बाद पन्ना पुलिस के अधिकारियों को मौके पर बुलाया है।
बरेली विधायक की पुत्री ने भी किया था यही
बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी
साक्षी मिश्रा की शादी को लेकर हाल ही में बवाल मचा हुआ था। साक्षी ने अजितेश नाम के एक लड़के से मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद उसने अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताते हुए एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद ये दोनों सुर्खियों में आ गए।

ट्रेंडिंग वीडियो