scriptसीमा विवाद में 4 घंटे पड़ा रहा शव, गांव वालों का गुस्सा देख याद आई काननू की बात | jaitwara train accident: Dead body spent 4 hours in border dispute | Patrika News

सीमा विवाद में 4 घंटे पड़ा रहा शव, गांव वालों का गुस्सा देख याद आई काननू की बात

locationसतनाPublished: Jan 21, 2020 05:43:05 pm

Submitted by:

suresh mishra

सीमा विवाद में 4 घंटे पड़ा रहा शव, गांव वालों का गुस्सा देख याद आई काननू की बात

jaitwara train accident: Dead body spent 4 hours in border dispute

jaitwara train accident: Dead body spent 4 hours in border dispute

सतना/ ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद दो थानों की सीमा में मामला उलझ गया। एक ओर थाना जैतवारा तो दूसरी तरफ थाना सिविल लाइन का सीमा क्षेत्र था। बिना मौके पर पहुंचे दोनों थानों की पुलिस एक-दूसरे का इलाका होने का कयास लगाती रही। इस बीच चार घंटे बीत गए, तब तक मृतका की पहचान भी हो चुकी थी। ऐसे में जब गांव वालों का गुस्सा भड़कने लगा तो जैतवारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये है मामला
जानकारी मिली है कि हटिया थाना सिविल लाइन निवासी सिया दुलारी गौतम पत्नी रामसरोवर गौतम (75) की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हुई है। घटना झरी खम्हरिया के पास होना बताई गई है। घटना स्थल सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई घटना के बाद पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा था।
मैहर में दूसरा हादसा
इसी तरह मैहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मृत हुई महिला की पहचान कर ली गई है। रविवार को घटना के बाद सोशल मीडिया में खबर चली तो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मैहर में रहने वाले एक परिवार ने मृतका की पहान कमलेश आनंद पत्नी ओमप्रकाश (50) के रूप में की है। पुलिस जांच में पारिवारिक कारणों से घटना होने की बात सामने आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो