scriptउर्विजा और प्राची को ब्लैक बेल्ट से नवाजा | karaate, kudo aur joodo ke khilaadiyon ka sammaan | Patrika News

उर्विजा और प्राची को ब्लैक बेल्ट से नवाजा

locationसतनाPublished: Jun 28, 2019 09:49:22 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

कराते, कुडो और जूडो के खिलाडिय़ों का सम्मान

karaate, kudo aur joodo ke khilaadiyon ka sammaan

karaate, kudo aur joodo ke khilaadiyon ka sammaan

सतना. आरपीएस मार्शल आर्ट एंड फि टनेस अकेडमी द्वारा गुरुकुलम ज्ञानोदय विद्यापीठ में बेल्ट सेरेमनी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दौ सौ से ज्यादा खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिले के कराते, कुडो और जूडो के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले को प्रदेश और देश में एक अलग पहचान दिलाई है उनका सम्मान किया गया। इस वर्ष जिले की दो बालिका खिलाड़ी उर्विजा पांडे और प्राची सिंह ने ब्लैक बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की इस पर उन्हें कराते की परंपरा के अनुसार बेल्ट और सर्टिफि केट से नवाजा गया। कलर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाडिय़ों को भी उनके बेल्ट और सर्टिफि केट प्रदान किए गए।
इनका हुआ सम्मान
ब्लैक बेल्ट और बेल्ट सेरिमनी के बाद प्रतीक सिंह, नमन उपाध्याय, प्रथम कुमार तिवारी, सचिन सिंह तोमर, प्रणिता परिहार, साक्षी पांडे, घनश्याम निषाद, अस्तिका उर्मलिया, जबकि कराते खिलाडिय़ों में राज सिंह, प्रतिष्ठा द्विवेदी, अभिमन्यु सिंह, अंजलि वंशकार, निहारिका सिंह, राणा शमशेर सिंह, आदित्य प्रताप सिंह परिहार, आर्यन प्रताप सिंह, हितेंद्र प्रताप सिंह, यश गुप्ता, आशीष पटेल और जूडो में अंबुज सिंह कर्चुली, श्रद्धा सिंह, आरती तिवारी, प्राची सिंह और रश्मि पाठक का सम्मान मंचासीन अतिथों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने स्कूल सिलेबस में मार्शल आर्ट को अनिवार्य करने के लिए प्रयास करने की बात कही। संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक भरत गुप्ता और पद्म रंजन मिश्रा द्वारा किया गया। डायरेक्टर सिहान आर पी सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो