scriptकरवा चौथ कल: चांद संग साजन का होगा दीदार | Karva Chauth special in satna city | Patrika News

करवा चौथ कल: चांद संग साजन का होगा दीदार

locationसतनाPublished: Oct 26, 2018 09:56:58 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

पहली बार उपवास रखने वाली महिलाओं में खास उत्साह, पूरी हो गई तैयारी
 

सतना. जिस शुभ घड़ी का इंतजार सुहागिनों को साल भर रहता है। वह शुभ दिन आ गया। जी हां करवा चौथ कल शाम सारी सुहागिने सुर्ख लाल जोड़े में नजर आएंगी। महिलाएं सोलह श्रंगार कर चांद का अघ्र्य दे अपने पति के दीर्घायु की कामना करेंगी। त्यौहार की तैयारी में शुक्रवार देर रात तक महिलाओं की खरीदारी जारी रही। कुछ ने हाथों पर मेहंदी रचाई तो कुछ ने प्रीब्यूटी ट्रीटमेंट लिया। सुहागिनों में करवा चौथ को लेकर उत्साह देखते ही बनता है।
लंबे समय से हो रही है तैयारी
करवा चौथ की खुमारी शहर में कई दिनों से दिख रही थी। कई लोग लंबे समय से शॉपिंग कर रहे हैं, ऐसे में करवा चौथ नजदीक आते ही तैयारी और भी ज्यादा होने लगी। इस बारे में शॉपिंग कर रही रूबी कहती हैं कि करवा चौथ पति की लंबी उम्र के लिए की जाती है, इसलिए यह त्यौहार हमारे लिए काफ ी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि शनिवार को करवा चौथ है। इसलिए शुक्रवार रात को हर तरह की शॉपिंग कर ली।
पंजाबियों के लिए खास
वैसे तो करवा चौथ की तैयारी हर सुहागिन कर रही है, लेकिन पंजाबी समाज में इसकी उत्सुकता सबसे अधिक होती है। सपना कपूर ने बताया कि यह पर्व हमारी संस्कृति से जुड़ा होता है। वह पिछले 22 वर्षों से करवा चौथ व्रत कर रही है। कल शाम को सनातन धर्म मंदिर में पंजाबी समाज की महिलाएं एकत्रित होकर पूजा करेंगी।
शॉपिंग करती दिखीं महिलाएं
बात जब करवा चौथ की चल रही हो, तो महिलाएं शॉपिंग करना भला कैसे भूल सकती हैं। शॉपिंग के प्रति महिलाओं का क्रेज करवा चौथ के एक दिन पहले मार्केट में देखते बना।
मेहंदी वालों के पास दिखी भीड़
सुहाग से जुड़ा कोई त्योहार हो, तो महिलाएं मेहंदी लगाना नहीं भूलती है। इसलिए सबसे ज्यादा भीड़ मेहंदी वालों के पास दिखीं। कई लोग ब्राइडल डिजाइन की मेहंदी लगाने के लिए डिजाइनर को बुक कर लिया था। वहीं कई महिलाएं मेहंदी वाले के पास जा कर मेहंदी लगवाया।
चलनी और पूजा सामग्री की हुई बिक्री
करवा चौथ के खास अवसर पर चलनी की बिक्री भी अधिक होती है। इसके अलावा कई जगहों पर करवा चौथ का बाजार भी लगाया गया। इसमें करवा चौथ की पूजा सामग्री के अलावा चलनी और अन्य चीजों की जमकर बिक्री हुई। इसके अलावा मिठाई और फल की बिक्री हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो