scriptदेश की प्रगति में कुशवाहा समाज की महती भूमिका | Kushwaha's important role in the country's progress | Patrika News
सतना

देश की प्रगति में कुशवाहा समाज की महती भूमिका

चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती

सतनाApr 16, 2019 / 09:42 pm

Jyoti Gupta

Kushwaha's important role in the country's progress

Kushwaha’s important role in the country’s progress

सतना. हनुमान नगर नईबस्ती स्थित लवकुश विद्यालय में जिला कुशवाहा संघ सतना के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा रहे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा ने की। शुभारंभ गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आमंत्रित समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संघ के सचिव ने संघ द्वारा संचालित विद्यालय के साथ ही वार्षिक गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। संघ के अध्यक्ष द्वारा समाज के शिक्षा, संस्कृति, कला, समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु हर तहसील से एक एक व्यक्ति को सम्मानित करते हुए शाल व महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई। मुख्य अतिथि विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि यह समाज मिट्टी से जुड़ा हुआ समाज है। इसका पृथक व्यवसाय कृषि रहा है। देश की प्रगति में कुशवाहा समाज ने सदैव अपनी महती भूमिका अदा की है। हम सब चक्रवर्ती सम्राट के वंशज सत्य, अहिसा भाई चारे पर विश्वास करने वाले लोग हंै। बाबूलाल कुशवाहा ने कहा कि हमारा समाज शैक्षिक, राजनैतिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति हेतु संघर्ष कर रहा है। सभी क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। हम सबकों आपकी प्रेम सौहार्द एवं भाईचारे से सामाजिक बुराइयों से लडऩे की आवश्यता है।

Home / Satna / देश की प्रगति में कुशवाहा समाज की महती भूमिका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो