scriptपार्टनर के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज | Lakhs of fraud cases filed against partner | Patrika News

पार्टनर के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

locationसतनाPublished: Jul 03, 2020 12:41:22 am

Submitted by:

Dhirendra Gupta

सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच, हिमालय इन्फ्रास्ट्रक्चर के मालिक पर आरोप

सतना. दोस्त के साथ पार्टनरशिप में लाखों का काम करने के बाद उसकी रकम हड़पने का आरोप है। इस मामले में हिमालय इन्फ्रास्ट्रक्चर के मालिक के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
पता चला है कि आदर्श नगर नई बस्ती निवासी उमेनद्र्र अग्निहोत्री पुत्र राम शिरोमणि अग्निहोत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उमेन्द्र की शिकायत पर हिमालय इन्फ्रास्ट्रक्चर के मालिक अभिषेक तिवारी उर्फ सोनू पुत्र अशोक तिवारी निवासी विरोट नगर के खिलाफ आइपीसी की धारा 406, 418,420के तहत कायमी कर ली गई है। उमेन्द्र ने पुलिस को बताया कि अभिषेक उसका दोस्त था और उसने उमरिया जिले में अपने रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम मिलने की बात कही। 2014 में एक कंपनी के तहत दोनों ने काम शुरू किया। जिसमें उमेन्द्र की लाखों की लागत लगी। समय बीतने के साथ पार्टनरशिप में लेनदेन को लेकर बात बिगड़ गई। एेसे में 2016 में उमेन्द्र अगल हो गया और उसने अभिषेक से हिसाब करने को कहा। लेकिन लाखों रुपए अटकाते हुए अभिषेक रकम वापसी में आनाकानी करने लगा। अक्टूबर 2019 में दोनों पक्षों से कुछ लोग बैठे जहां तय हुआ कि उमेन्द्र के 35 लाख 60 हजार रुपए अभिषेक को 15 दिन में लौटाने होंगे। आरोप है कि समझौता होने के बाद भी रकम नहीं लौटाई गई। उमेन्द्र के पास उसके जरिए दी गई रकम के दस्तावेज हैं जो उसने पुलिस को दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो