scriptLok Sabha Chunav 2019: ‘निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी कांग्रेस’, ये है भाजपा का किला भेदने का प्लान | Lok Sabha Chunav 2019: congress ka booth zito campaign kya hai | Patrika News

Lok Sabha Chunav 2019: ‘निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी कांग्रेस’, ये है भाजपा का किला भेदने का प्लान

locationसतनाPublished: Mar 19, 2019 04:12:11 pm

Submitted by:

suresh mishra

Lok Sabha Chunav 2019: ‘निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी कांग्रेस’, ये है भाजपा का किला भेदने का प्लान

Lok Sabha Chunav 2019: congress ka booth zito campaign kya hai

Lok Sabha Chunav 2019: congress ka booth zito campaign kya hai

सतना। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में बूथ विजय अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभाओं, ब्लाकों, मंडलम एवं सेक्टरों में 27 मार्च से बूथ यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा के माध्यम से पार्टी की विचारधारा के निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लोक सभा क्षेत्र के कुछ अधिकारी कर्मचारी भाजपा से तालमेल बैठाकर काम करने की कोशिश कर रहे उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को आगाह किया जा रहा है कि पुराने रवैये को छोड़कर सरकार के जनहितैषी कार्यों में सहयोग करें। हालांकि इस दौरान उन्होंने ऐसे किसी भी अधिकारी का नाम बताने से परहेज किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, राजाराम त्रिपाठी, मनीष तिवारी, रवीन्द्र सिंह सेठी, उर्मिला त्रिपाठी, राजदीप सिंह मोनू, प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार मौजूद रहे।
गिनाईं सरकार की योजनाएं और लाभ
इस दौरान अब तक प्रदेश सरकार द्वारा किए जनहितैषी कार्यों का ब्यौरा दिया। बताया कि सतना जिले में 34425 किसानों का 81.94 करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया। लेकिन केन्द्र सरकार की किसान सम्मान निधि पर बोलने से किनारा कर गए। बताया कि जिन किसानों की ऋण माफी नहीं हो सकी है।
पेंशन राशि में वृद्धि
उनकी ऋण माफी आचार संहिता के बाद की जाएगी। इसके अलावा पेंशन राशि में वृद्धि, कन्या विवाह पर भी जानकारी दी। कहा कि भाजपा सरकार कन्या विवाह में खेल कर रही थी लेकिन हमने सम्मानजनक स्थिति बनाई। उन्होंने ऐरा प्रथा से प्रभावित होने वाली खेती को लाभ की स्थिति में लाने वाली गौशाला योजना का जिक्र किया।
हर व्यक्ति दावेदार
दावेदारी के सवाल पर कहा, इस बार किसी से दावेदारी के आवेदन नहीं लिए गए हैं। सर्वे के आधार पर टिकिट वितरण होना है। लेकिन यह भी कहा कि जो भी कांग्रेस में काम कर रहा है वह दावेदार है। टिकट मिलना अलग बात है। जिसे टिकट मिलेगी उसका सहयोग सभी करेंगे।
मजबूत करेंगे संगठन
दिलीप मिश्रा ने बताया कि संगठन को मजबूती देने तमाम कार्यक्रम किये जाएंगे। इसके लिए सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता पर संदेह जताते हुए कहा कि इसपर निगरानी रखने मंडलवार कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो