scriptलोकतंत्र के उल्लास में युवाओं ने दी आहूति | lok sabha chunav in satna city | Patrika News

लोकतंत्र के उल्लास में युवाओं ने दी आहूति

locationसतनाPublished: May 06, 2019 10:25:10 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

– लोकसभा चुनाव में मनपसंद प्रत्याशी को वोट डालने घर से निकले शहरवासी
– फस्र्ट वोटर्स और जोडें में वोट डालने वाले कपल का उत्साह देखते ही बना

लोकतंत्र के उल्लास में युवाओं ने दी आहूति

लोकतंत्र के उल्लास में युवाओं ने दी आहूति

सतना. लोकतंत्र के इस महापर्व लोकसभा चुनाव में शहर और शहर के लोगों का अदांज कुछ अलग ही नजर आया। सुबह सात बजे से शुरू वोटिंग शाम छह बजे थम गई। पर लोगों ने इस उत्सव को पूरे दिन जश्न की तरह सेलिब्रेट किया। फिंगर में लगी नीली स्याही को लोगों ने सोशलमीडिया में जमकर साझा किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ बताया कि उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। युवाओं का क्या कहना वोट डालने की नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए उन्होंने इस उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पहली बार बोट डालने वाले युवा हो या फिर पहली बार जोड़ों पर वोट डालने वाले कपल, सभी जोश खरोश संग वोट डालने पहुंचें। इतना ही नहीं महिलाओं को जहां पिंक बूथ ने अटैक्ट किया वही आदर्श बूथ भी लोगों बीच में चर्चा बना रहा।
उत्साह संग डाला वोट

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोपहर में भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ। सभी दोस्तों के साथ वोड डालने पोलिंग बूथ पहंचें। यही नहीं उन्होंने इस बीच अपने फैशन को भी बरकरार रखा।मनपसंद प्रत्याशी को वोट डालने के बाद सभी पोलिंग बूथ पर तरह तरह की सेल्फी और फोटो क्लिक की। जब वोट डालने आए तो थोड़ा नर्वस दिखें। पर वोट डालने के बाद उन्हें खुद में आत्मविश्वास नजर आया।
तिलक लगाकर और फूल देकर किया गया स्वागत

इस बार लोकसभा संसदीय चुनीव में एक और अच्छी बात देखने को मिली। पहली बार वोट डालने आए युवाओं का अलग अलग पोलिंग बूथ में डिफरेंट तरीके से वेलकम किया गया। कहीं पर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को गुलाब दिया गया तो कही पर तिलक लगाया गया। कुछ जगहों पर फस्र्ट वोटर्स को बुके भी दिए गए।
न्यू कपल ने एक साथ डाले वोट
शहर में कई नए जोड़े भी पूरी तैयारी के साथ मतदान के लिए पहुंचें। हाल ही में जिनकी शादी हुई थी। उनमें भी वोट डालने का उत्साह दिखा। कई पोलिंग बूथ पर नए कपल सुबह से ही पहुंच गए। जोड़ों ने एक साथ वोट डाला। बूथ से बाहर आकर फोटो और सेल्फी भी क्लिक की। चारू वेदी अपने पति के साथ बूथ पहुंची और उत्साह के साथ वोट डाला। मन्नत मंघनानी और आशीष मंघनानी भी जोड़े में आकर वोट डाला। सौरभ तित्राठी, राशि चतुर्वेदी ने भी वोट एक साथ डाला। उनका कहना था कि जब हर कार्य हम साथ साथ करते हैं तो वोट कैसे अलग अलग कर सकते हैं। इनके ही तरह और भी कई नए कपल ने पहली बार एक साथ वोट डाला।
———————————————————————————-
आदर्शकेंद्र और पिंक बूथ बना आकर्षक का केंद्र – फोटो एसटी ०७७१, एसटी ०७७२

इस बार शहर में बनाए गए पिंक बूथ और आदर्श मतदाता केंद्र भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। सच कहे तो शहर के कई घरों के लोग सिर्फ वोट डालने इसलिए गए क्योंकि उनको वहां का नजारा, सजावट और व्यवस्थाओं का आनंद का उठाना था। इस पिंक बूथ और आदर्शमतदान केंद्र में सेल्फी बूथ सभी को भाया। शायद ही कोई एेसा बचा हो जिसने सेल्फी बूथ में जाकर फोटो न क्लिक की हो। यही नहीं सभी ने सेल्फी की फोटो को सोशलसाइट्स में भी अपलोड किया।
परिवार के साथ पहुंचें समाजसेवी

शहर के समाजसेवी भी मतदान को लेकर गंभीर दिखें । वे तो खुद वोट डालने ही गए साथ ही परिवार के सदस्यों को भी साथ लेकर पहुंचें। समाजसेवी सीए प्रदीप नायक पूरे परिवार के साथ वोटा डाला। इस दौरान उनके चेहरे की चमक देखते ही बनी। यही नहीं समाजसेवी सुधीर जैन भी परिवार के साथ लोकतंत्र को मजबूट बनाने वोट डालने पहुंचें। इन समाजसेवियों ने वोट डालने के बाद लोगों को भी वोट डालने की अपील की। साहित्यकार, डाक्टर, इंजीनियर, कई सोशल क्लबों के सदस्य परिवार के साथ ही वोट डालने पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो