scriptभाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह का एक बार फिर सतना शहर में हुआ विरोध, जानिए इस बार क्या बोले लोग | lok sabha election 2019: BJP MP Ganesh singh opposes Today in Satna | Patrika News

भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह का एक बार फिर सतना शहर में हुआ विरोध, जानिए इस बार क्या बोले लोग

locationसतनाPublished: Apr 24, 2019 07:46:37 pm

Submitted by:

suresh mishra

भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह का एक बार फिर सतना शहर में हुआ विरोध, जानिए इस बार क्या बोले लोग

lok sabha election 2019: BJP MP Ganesh singh opposes Today in Satna

lok sabha election 2019: BJP MP Ganesh singh opposes Today in Satna

सतना। भाजपा प्रत्याशी एवं सतना के वर्तमान सांसद गणेश सिंह को बुधवार की सुबह एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। बताया गया कि भाजपा प्रत्याशी पुष्पराज कॉलोनी में जनसंपर्क करने के लिए गए हुए थे। जनसंपर्क अभियान के तहत सुबह कॉलोनी में सभा के दौरान स्थानीय रहवासी उनसे कुछ सवाल करना चाहते थे। लेकिन, उनके समर्थक ऐसा करने से रोक रहे थे।
इससे देखते ही देखते कुछ समय बाद विवाद की स्थिति बन गई, रहवासी विरोध में नारेबाजी करने लगे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी मौके से वापस लौट गए। घटना के एक घंटे के अंदर भाजपा ने कुछ फोटो सोशल मीडिया में वॉयरल की। उसमें भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने वाले व्यक्ति कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क करते नजर आए। इस तरह भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जान-बूझकर ऐसा कर रही है।
यहां भी हो चुका है विरोध
बताया गया कि गणेश सिंह सोमवार को उचेहरा क्षेत्र के बडख़ुरा (खेरवाटोला) में एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे। रास्ते में युवाओं के हुजूम ने खुलकर विरोध किया। यहां तक की गांव में घुसने की इजाजत नहीं दी। लोगों ने गणेश सिंह वापस जाओ के जमकर नारे लगाए। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो युवाओं ने विरोध स्वरूप काली रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। इस दौरान सांसद के काफिले में मौजूद लोगों ने युवाओं को समझाइश दी, इसके बावजूद वे नहीं माने। इसके पहले प्रचार की शुरूआत में घूरडांग पर जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो