script

हम आंखों में धूल झोंक कर नहीं, आंखों में आंखें डाल कर राजनीति करना चाहते हैं : राजनाथ

locationसतनाPublished: Apr 21, 2019 07:13:38 pm

Submitted by:

suresh mishra

हम आंखों में धूल झोंक कर नहीं, आंखों में आंखें डाल कर राजनीति करना चाहते हैं : राजनाथ

Lok Sabha Election 2019: Home Minister rajnath singh visit in satna

Lok Sabha Election 2019: Home Minister rajnath singh visit in satna

सतना. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश के सतना संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के पक्ष में नागौद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि हम आंखों में धूल झोंक कर राजनीति नहीं करते हैं। बल्कि, आंखों में आंखें डाल कर राजनीति करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला और जनता से पूछा कि प्रदेश में कर्जमाफी हुई या नहीं? अंत्येष्टि के लिए जो 5 हजार रुपए मिल रहे थे, वो मिल रहे हैं या नहीं? जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कफन भी छीन लिए हैं।
वे विश्वास के संकट की राजनीति करते हैं। जनहित व मुद्दों से दूर भागते हैं। मैं सार्वजनिक रूप से बहसक करने को तैयार हूं। राजनीति में विश्वास का संकट पैदा हो गया है, कोई व्यक्ति नेता की कही बात पर भरोसा नहीं कर सकता। इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। लेकिन, चिंता की बात नहीं है, देश की राजनीति में भाजपा है।
दिल्ली की सरकार आपकी सरकार
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में जो सरकार बनी है, वो आपकी सरकार है। केन्द्र सरकार ने दुनियाभर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। अगले कुछ महीनों में दुनिया के 5 देशों में शामिल हो जाएगा। आज भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आने वाले समय में हम अमेरिका, चीन के साथ टॉप 3 में शामिल होकर आगे खड़े रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो