scriptLok Sabha Election 2019: सतना लोकसभा के रण में बचे 21 उम्मीदवार, दो बैलेट यूनिट से होगा मतदान | lok Sabha Election 2019: Satna Lok Sabha seat election 21 candidates | Patrika News

Lok Sabha Election 2019: सतना लोकसभा के रण में बचे 21 उम्मीदवार, दो बैलेट यूनिट से होगा मतदान

locationसतनाPublished: Apr 23, 2019 05:03:44 pm

Submitted by:

suresh mishra

सतना लोकसभा क्षेत्र: 4 उम्मीदवारों ने वापस लिए नामांकन

lok Sabha Election 2019: Satna Lok Sabha seat election 21 candidates

lok Sabha Election 2019: Satna Lok Sabha seat election 21 candidates

सतना। संसदीय क्षेत्र क्रमांक 9 के लोकसभा चुनाव के लिए सियासी रणबांकुरों की तस्वीर साफ हो गई है। सोमवार को चार उम्मीदवारों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है। अब चुनाव मैदान में 21 अभ्यर्थी बचे है। इनके लिए 6 मई को मतदान होगा। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार सतना लोकसभा चुनाव के लिए दो ईवीएम लगेंगी। लोकसभा चुनाव के लिए कुल 25 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए थे। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रेल तक कुल 4 उम्मीदवारों ने अभ्यर्थिता से नाम वापस ले लिया।
जिन लोगों ने अपने नामांकन वापस लिए उनमें मनोज गुप्ता सज्जनपुर, आशुतोष गुप्ता (आशु भैया), पुष्पराज सिंह एवं शिववरण गौतम शामिल है। नाम वापसी के बाद चुनाव लडऩे के लिए 21 उम्मीदवारों को कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर सतेन्द्र सिंह ने प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत साकेत मालवीय, एसडीएम पीएस त्रिपाठी मौजूद रहे।
पहली ईवीएम में पहले प्रत्याशी अच्छेलाल
नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में 21 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला होना है। ऐसे में मतदान के लिए दो ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। बताया गया कि एक ईवीएम में 16 अभ्यर्थी ही आ सकते हैं। ऐसे में 17 से 21 अभ्यर्थी सहित नोटा के लिए दूसरी ईवीएम लगाई जाएगी। पहली ईवीएम में पहला प्रत्याशी अच्छेलाल कुशवाहा होगा तो अंतिम 16वां प्रत्याशी बाबूलाल चौधरी होगा। दूसरी ईवीएम में पहला नाम महेश साहू पप्पू और अंतिम नाम फौजी संदीप बाबा का होगा। इससे नीचे आखिरी प्रत्याशी के रूप में नोटा होगा।
हर दो घंटे में देना होगा मतदान प्रतिशत
सतना. संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान के प्रतिशत की गणना की प्रवृष्टि के लिए मत प्रतिशत मोबाइल ऐप के उपयोग के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि मतदान दिवस के दिन एंट्री केवल सेक्टर अधिकारी या एआरओ, डीईओ द्वारा की जाएगी। पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी द्वारा यह एंट्री नहीं की जाएगी। प्रथम एंट्री 9 बजे इसके बाद प्रत्येक दो घंटे में 11 बजे, 1 बजे, 3 बजे, 5 बजे, एवं 6 बजे मतदान समाप्ति के पश्चात अंतिम एंट्री की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सतेन्द्र सिंह ने सहायक रिटर्निंग आफीसरों, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण/कम्युनिकेशन प्रकोष्ठ, प्रबंधक ई-गवर्नेन्स को निर्देश जारी किए हैं कि जो जानकारी मत प्रतिशत मोबाइल ऐप पर एंट्री करेंगे, वही जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित न्यू सुविधा एडमिन मोबाइल ऐप के माध्यम से एआरओ पीसी के द्वारा एंट्री की जाएगी।
थर्ड जेंडर की जानकारी सबसे अंत में देनी होगी
मतदान समाप्ति पर मतदाता सूची में चिह्नित दिव्यांग मतदाताओं पीडब्ल्यूडी वोटर्स में से कुल कितने ने मतदान किया है, यह जानकारी भी मत प्रतिशत ऐप के माध्यम से भेजी जाएगी। मतदान की जानकारी प्रत्येक दो घंटे में बढ़ते क्रम में दर्ज कराई जाएगी। अर्थात यदि 9 बजे तक 100 मतदाताओं ने मतदान किया है तो संख्या 100 दर्ज होगी। यह संख्या पुरुष एवं महिला मतदाताओं की अलग-अलग दर्ज की जाएगी। मतदान समाप्ति पश्चात महिला, पुरुष एवं थर्ड जेंडर मतदाता की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। थर्ड जेंडर की जानकारी सबसे अंत में देनी होगी। प्रत्येक 2 घंटे पर होने वाली एंट्री पूर्ण करने के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा। नियत समय के पश्चात सेक्टर की मिसिंग एंट्री यदि कोई हो तो ए आर ओ डीईओ स्तर से की जा सकेगी। 9 बजे तक की एंट्री 9.20 बजे तक ही की जा सकेगी। मतदान के दिवस पूर्व सभी मतदान दलों की रवानगी हां या ना में, सभी मतदान दलों का मतदान केंद्रों तक पहुचना हां या ना में दर्ज करनी होगी।
प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न
लोकसभा चुनाव के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को जो चुनाव चिह्न दिए गए उनमें अच्छेलाल कुशवाहा बसपा को हाथी, गणेश सिंह भाजपा को कमल, राजाराम त्रिपाठी कांग्रेस को हाथ का पंजा दिया गया है। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों में नंद किशोर प्रजापति पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को फलों से युक्त टोकरी, मनोराज द्विवेदी जनता कांग्रेस को गन्ना किसान, महेंद्र सिंह परिहार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को बांसुरी, डॉ राजेन्द्र त्रिपाठी भारतीय जन मोर्चा पार्टी को अलमारी, रामकुशल केवट भारतीय मानव समाज पार्टी को आदमी व पाल युक्त नौका, रामनिवास सेन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) को तरबूज, रामविश्वास पाल राष्ट्रीय समाज पक्ष को कप और प्लेट, विपिन सिंह तिवारी स्मार्ट इंडियंस पार्टी को हीरा, शशांक सिंह बघेल सपाक्स पार्टी को झूला प्रदान किया गया। निर्दलीय उम्मीदवार अशोक विश्वकर्मा को हेलमेट, मो. जिबराइल को चारपाई, नासिर खान को चॉबी, बाबूलाल चौधरी को ऑटो रिक्शा, महेश साहू ‘पप्पू’ को खाने से भरी थाली, मुन्नी क्रान्ति को बक्सा, सुरेन्द्र पाण्डेय कुआं को हाथ गाड़ी, डॉ सुरेश प्रसाद त्रिपाठी को बैटरी टार्च तथा फौजी संदीप बाबा को कम्प्यूटर आवंटित किया गया है।
लोकसभा चुनाव में कुछ ऐसी होगी हमारी ईवीएम
– अच्छेलाल कुशवाहा हाथी
– गणेश सिंह भाजपा कमल
– राजाराम त्रिपाठी हाथ का पंजा
– नंद किशोर प्रजापति फलों से युक्त टोकरी
– मनोराज द्विवेदी गन्ना किसान
– महेंद्र सिंह परिहार बांसुरी
– डॉ. राजेन्द्र त्रिपाठी अलमारी
– रामकुशल केवट आदमी व पाल युक्त नौका
– रामनिवास सेन तरबूज
– रामविश्वास पाल कप और प्लेट
– विपिन सिंह तिवारी हीरा
– शशांक सिंह बघेल झूला
– अशोक विश्वकर्मा को हेलमेट
– मो. जिबराइल को चारपाई
– नासिर खान को चॉबी
– बाबूलाल चौधरी को ऑटो रिक्शा
– महेश साहू ‘पप्पू’ को खाने से भरी थाली
– मुन्नी क्रान्ति को बक्सा
– सुरेन्द्र पाण्डेय कुआं को हाथ गाड़ी
– डॉ. सुरेश प्रसाद त्रिपाठी को बैटरी टार्च
– फौजी संदीप बाबा को कम्प्यूटर
– नोटा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो