scriptप्रदेश के शासकीय स्कूलों की हालत सुधारने दिल्ली के विद्यालयों से लेंगे सीख, सतना व सिंगरौली से भी जाएंगे शिक्षक | Madhya Pradesh government's big decision | Patrika News

प्रदेश के शासकीय स्कूलों की हालत सुधारने दिल्ली के विद्यालयों से लेंगे सीख, सतना व सिंगरौली से भी जाएंगे शिक्षक

locationसतनाPublished: Apr 14, 2019 07:08:19 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

प्रदेश भर से 30 प्राचार्य दिल्ली भ्रमण कर सीखेंगे स्कूलों में नवाचार, रीवा व सीधी से नहीं मिला मौका
 

kamal nath

cinema news

सतना. स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के शासकीय स्कूलों से ३० प्राचार्यों की टीम दिल्ली भेज रहा है। ये प्राचार्य वहां के शासकीय स्कूलों का भ्रमण करेंगे और पिछले कुछ वर्षों के दौरान स्कूलों में हुए नवाचार का अध्ययन करेंगे। लेकिन प्राचार्यों की टीम में रीवा से एक भी प्राचार्य शामिल नहीं हैं। सतना एवं सिंगरौली से दो-दो प्राचार्यों को शामिल किया गया है। सीधी जिले से भी स्कूल प्राचार्य को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।
सिंगरौली च सतना के दो-दो शिक्षक शामिल
प्रदेश की स्कूलों के 30 प्राचार्यों की सूची में रीवा एवं सीधी के एक भी प्राचार्य नहीं है। सिंगरौली एवं सतना के दो-दो प्राचार्यों को शामिल किया गया है। सिंगरौली गिरहाडाढ़ के प्राचार्य रामकृष्ण शुक्ला एवं शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंजनी ङ्क्षसह को शामिल किया गया है। इसी प्रकार सतना के शाउमावि पालदेव के प्राचार्य योगेश मिश्रा एवं शासकीय मलवा के प्राचार्य कुमकुम भट्टाचार्यको शामिल किया गया है।
दो दिन पहले ही जारी किया आदेश
लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने दो दिन पहले ही आदेश जारी किया है। करीब चार महीने पहले रीवा भ्रमण पर आई कियावत ने कार्यक्रम में दिल्ली की स्कूलों एवं शिक्षकों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ ही वर्षों में दिल्ली के स्कूल अच्छे हो गए। हमें उनसे सीख लेनी चाहिए। माना जा रहा कि उसी ओर कदम बढ़ाया जा रहा है। भ्रमण करने जा रहे प्राचार्य वहां के स्कूल एवं शिक्षकों से सीख लेंगे और उसे फिर यहां अमल में लाएंगे।
कुछ ही दिनों में भ्रमण के दो आदेश
शासकीय स्कूलों की हालत सुधारने के लिए कुछ दिन पहले ही एक आदेश लोक शिक्षण संचालनालय से जारी हुआ था। जिसमें शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को जिले में ही स्थिति बेहतर निजी स्कूलों का भ्रमण कर वहां की शैक्षणिक गतिविधियां समझने के निर्देश दिए गए थे। फिर उसे अपने शासकीय स्कूलों में अमल करना है। अब फिर से आदेश जारी कर प्राचार्यों को दिल्ली की स्कूलों का भ्रमण कराया जा रहा है।
रीवा एवं सीधी जिले से नहीं किया गया शामिल
अंजनी कुमार त्रिपाठी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने बताया कि रीवा एवं सीधी जिले से प्राचार्यों को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। सतना एवं सिंगरौली से दो – दो प्राचार्यों को शामिल किया गया है। सतना एवं सिंगरौली के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को निर्देश दे दिए गए हैं। वे निर्धारित समय में वहां पहुंचेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो