scriptसीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा 43 पार | Madhya pradesh minimum and Maximum Temprature and weather report Satna | Patrika News

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा 43 पार

locationसतनाPublished: Apr 30, 2018 02:03:47 pm

गर्मी ने रफ्तार पकड़ी तो तापमान का पारा अप्रैल में ही 43 डिग्री को पार कर गया। रविवार जिले में साल का सबसे गर्म दिन रहा।

Madhya pradesh minimum and Maximum Temprature

Madhya pradesh minimum and Maximum Temprature

सतना. गर्मी ने रफ्तार पकड़ी तो तापमान का पारा अप्रैल में ही 43 डिग्री को पार कर गया। रविवार जिले में साल का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने 42 डिग्री तापमान की आशंका जताई थी, मगर तापमान 1 डिग्री बढक़र43.1 दर्ज किया गया। तापमान बढऩे से दिनभर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। सूरज उदय के कुछ मिनटों बाद ही किरणें तीखी होने लगी थीं। इधर सोमवार को भी गर्मी में कोई नरमी नहीं है। सुबह साढ़े 8 बजे के बाद से ही सूरज के तीखे तेवरों से लोग पसीने से तर-बतर होने लगे थे। एसी व कूलर में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही उमस ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। सुबह से ही उमस भरा दिन रहा। लोग गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर चलने को मजबूर हो गए। झुलसा रही गर्मी से बचने लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते रहे।
अघोषित कटों ने किया परेशान
गर्मी शुरू होते ही बिजली की कटौती भी शुरू हो गई है। शहर में दिनभर तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही। इन दिनों बिजली की डिमांड बढक़र करीब 2.50 लाख यूनिट प्रतिदिन पहुंच गई है, लेकिन बिजली कंपनी इस डिमांड के अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रही है। ऐसे में कंपनी शेड्यूल कट के साथ-साथ अघोषित कट लगा रही है। झुलसाने वाली गर्मी के चलते लोग घरों में भी बिना एसी के नहीं बैठ पा रहे हैं। बिजली कटौती के चलते पेयजल संकट भी गहराने लगा है। गर्मी बढऩे के साथ ही शहर में पानी की मारामारी होने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Madhya pradesh Temprature report
patrika IMAGE CREDIT: patrika
Minimum Temperature on 30.04.2018

Rajgarh 30.4

Guna 29.2
Bhopal 28.0
khandwa 25.4
khargone 24.2
Dhar 24.0
seoni 26.2
Mandla 22.2
seoni 25.0
umaria 27.3
shivpuri 25.0
Tikamgarh 27.2
Hosangabad 26.6
Pachmari 25.0
Betul 22.7
Gwalior 24.4
Ujjain 26.5

Ratlam 24.2
Shajapur 28.9
Jabalpur 28.0
Satna 27.4
Rewa 26.4
Damoh 27.2
Sagar 25.8
Khajuraho 26.0
Indore 25.5
sidhi 25.2
Maximum Temperature (29.04.2018)
rewa 43.0
Sheopurkalan 44.0
shivpuri 42.0
Dhar 41.8

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो