scriptमहाशिवरात्रि आज, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय | Mahashivaratri today, Bhajan Kirtan will be in the temples | Patrika News

महाशिवरात्रि आज, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

locationसतनाPublished: Feb 13, 2018 01:51:17 am

Submitted by:

Pushpendra pandey

टिकुरिया टोला से कल निकलेगी शिव बारात

satna jagatdev talab temple

satna jagatdev talab temple

सतना. महाशिवरात्रि सभी शिव मंदिरों में मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के जगतदेव तालाब शिव मंदिर , पन्नीलाल चौक एवं कोठी रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोठी रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में महाभिषेक सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। मंदिर के प्रबंधक नारायण मोडिया ने बताया कि भंडारा सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। जो देर रात तक चलेगा। सिविल लाइन स्थित एसपी ऑफिस शिव मंदिर में बुधवार को शिवरात्रि ? मनाई जाएगी।
होंगे भजन कीर्तन
सुबह से पूजा अर्चना के साथ भजन-कीर्तन शुरू हो जाएंगे। संग्राम कॉलोनी में स्थित शिवानंद दर्शन योगाश्रम में अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम होंगे। संत मोतीराम आश्रम पुष्पराज कालोनी में महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को ही मनाया जाएगा। प्रात: 8 बजे से आश्रम परिसर स्थित शिव मंदिर में रुद्र अभिषेक एवं हवन उपरांत प्रसाद वितरण होगा।
गैबीनाथ मंदिर में लगेगा आस्था का मेला
बिरसिंहपुर के गैबीनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर आस्था का मेला लगता है। मंदिर व्यवस्थापक द्वारा शिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिवपूजन व दर्शन के साथ महाभिषेक व अनुष्ठान चलेंगे। भगवान की बारात निकाली जाएगी एवं वैवाहिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी। इसेक अलावा जिले के चौमुखनाथ मंदिर, कर्मदेश्वर मंदिर जसो, मत्सगजेप्रनाथ चित्रकूट, रामवन के शिव मंदिर में खास आयोजन होंगे।

गौरी-शंकर मंदिर की वर्षगांठ भी
जगतदेव तालाब की मेड़ के ऊपर स्थित गौरी शंकर मंदिर का निर्माण आज से २४ वर्ष पहले शिव भक्त गोपालदास एवं कुंती देवी ने कराया था। मंगलवार को मंदिर परिसर में दोपहर १२ बजे से भंडारे का प्रसाद वितरण होगा।

शिव बारात कल निकलेगी
शहर के टिकुरिया टोला के युवा शिवभक्तों द्वारा 14 फरवरी की दोपहर 2 बजे से टिकुरिया टोला कश्यप चौक से शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
कोर्ट परिसर में भंडारा आज
महाशिवरात्रि के अवसर पर कोर्ट परिसर स्थित नर्वदेश्वर शिव मंदिर में सोमवार को अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया। समापन मंगलवार को होगा। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया है। मानस की शुरुआत विशेष न्यायाधीश देवनरायण शुक्ला ने पूजा अर्चना के साथ की। वे पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे थे। मानस में आयोजन मंडल के कर्मचारी अखिलेश सिंह परिहार, सुरजीत सिंह, केद? नाथ ाथ झा, विजय सिंह परिहार, बृजेश सिंह, संतोष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
सम्पूर्ण व्याप्ति काल आज
पं. रामबहोर तिवारी ने बताया, शिवरात्रि पर्व का काल 13 फरवरी की रात 11.48 बजे से 12.40 बजे तक है। 13 फरवरी को चतुर्दशी सम्पूर्ण व्याप्ति इस काल में है। दूसरे दिवस चतुर्दशी रात 12.26 तक है। पूरे काल में नहीं है। अत: प्रथम दिन 13 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो