scriptभाजपा विधायक के बिगड़े बोल-दिग्विजय सिंह सठिया गए, हम जब चाहें सरकार गिरा दें | Maihar Narayan tripathi controversial statement on Digvijay singh | Patrika News

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल-दिग्विजय सिंह सठिया गए, हम जब चाहें सरकार गिरा दें

locationसतनाPublished: Feb 12, 2019 03:57:50 am

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सोमवार को जन आंदोलन में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। घंटाघर के पास हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम सरकार झुकाना भी जानते और गिराना भी।

Maihar Narayan tripathi controversial statement on Digvijay singh

Maihar Narayan tripathi controversial statement on Digvijay singh

सतना. मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सोमवार को जन आंदोलन में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। घंटाघर के पास हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम सरकार झुकाना भी जानते और गिराना भी। कोई भी भ्रम में न रहे। इस दौरान उनके बिगड़े बोल भी सामने आए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर दल-बदल कराने के लिए १०० करोड़ लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह सठिया गए हैं। उनकी तरह सरकार हमें भी बनाना आता है। कार्यक्रम में त्रिपाठी ने कहा कि मां शारदा की धरती से बोलता हूं कि चाह लें तो कमलनाथ मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। प्रदेश सरकार चुनौती के साथ गिरा देंगे। कांग्रेस की 114 सीटें हैं और हमारी 109 सीटें। जिस तरह वे 2 विधायकों का जुगाड़ कर सकते हैं, उसी तरह हम भी 7 विधायकों का जुगाड़ कर सकते थे पर हमने नहीं किया।
अधिकारियों को चेतावनी-रिश्वत ली तो करेंगे मुंह काला
मैहर विधायक त्रिपाठी ने मंच से प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा, अधिकारी रिश्वत लेना छोड़ दें। अगर, वे बाज नहीं आते हैं तो मुंह काला कर घर भेजा जाएगा। विधायक ने आम व्यक्ति के काम समय पर न होने पर नाराजगी जताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो