scriptlockdown: न बैंडबाजा, न जश्न, सादे समारोह में हुर्इं विवाह की रस्में | marriage in lock down | Patrika News

lockdown: न बैंडबाजा, न जश्न, सादे समारोह में हुर्इं विवाह की रस्में

locationसतनाPublished: May 13, 2020 02:17:26 am

Submitted by:

Sonelal kushwaha

लॉकडाउन का असर: सिवनी से आई बारात में दूल्हा सहित तीन लोग हुए शामिल

marriage in lock down

marriage in lock down

रीवा/नईगढ़ी. लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेसिंग के साथ शादी समारोह हुआ। चेहरे में मास्क लगाकर दूल्हा व दुल्हन सादे समारोह में दाम्पत्य बंधन में बंध गए। शादी के बाद दुल्हन की विदाई की रस्म अदा हुई। शादी में किसी भी रिश्तेदार व परिचितों को नहीं बुलाया गया था। सिवनी में रहने वाले नंदकिशोर पटेल की शादी लॉक डाउन के पूर्व नईगढ़ी थाने के भीर गांव निवासी माया पटेल के साथ तय हो गई थी। उसके बाद कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन हो गया। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से निर्धारित तारीख को ही शादी समारोह करने का फैसला किया। वर पक्ष ने शादी समारोह के लिए अनुमति सिवनी कलेक्टर से ली थी जिस पर उनको शादी समारोह की अनुमति प्रदान की गई थी। मंगलवार की सुबह सिवनी से नंद किशोर पटेल की बारात भीर गांव आई।
बारात में दूल्हा सहित तीन लोग शामिल थे। न तो बैंड बाजा था और न ही नाचने वाले बाराती मौजूद थे। कन्या पक्ष ने बेहद सादे समारोह में वैवाहिक रस्मे अदा करने की व्यवस्था की थी। सभी लोग चेहरे में मास्क लगाए थे और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए विवाह की रस्मे अदा की गई। चार घंटे में पूरा समारोह हो गया। शादी समारोह के बाद दुल्हन विदा होकर सिवनी चली गई। कन्या पक्ष की ओर से भी घर के सदस्यों को छोड़कर कोई भी शादी समारोह में शामिल नहीं हुआ था। दोनों पक्ष तय तारीख को शादी करने को तैयार थे जिसके चलते तारीख को आगे बढ़ाने के बजाय मंगलवार को शादी करने का फैसला किया गया।
मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के बीच बजी शहनाई
पन्ना के सिंचाई कॉलोनी निवासी हर गोविंद कुशवाहा के बेटे सचिन का विवाह छतरपुर की पूर्वा के साथ 25 अप्रैल को होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण अनुमति नहीं मिल पाई थी। तीसरे चरण के लॉकडाउन में मिली छूट के बाद 12 मई को प्रशासन से अनुमति लेकर शासन के नियमों का पालन करते हुए दोपहर में विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसमें दोनों पक्ष से महज दो दर्जन लोग ही शामिल हुए। विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन सहित सब लोग मास्क पहने हुए थे। हैंड सेनेटाइजर भी रखवाया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो