scriptछत्तीसगढ़ के रास्ते विंध्य और महाकौशल में दस्तक देगा मानसून, मौसम ने इस बार बदला अपना एंट्री रूट | monsoon 2019 update monsoon 2019 forecast in madhya pradesh | Patrika News

छत्तीसगढ़ के रास्ते विंध्य और महाकौशल में दस्तक देगा मानसून, मौसम ने इस बार बदला अपना एंट्री रूट

locationसतनाPublished: Jun 24, 2019 11:57:04 am

Submitted by:

suresh mishra

मौसम: विंध्य की दहलीज पर आकर ठिठका मानसून, बीते 5 साल में दस्तक

monsoon 2019 update monsoon 2019 forecast in madhya pradesh

monsoon 2019 update monsoon 2019 forecast in madhya pradesh

सतना। बीते दो साल से इंदौर संभाग से मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार अपना इंट्री रूट बदला है। इस बार यह छत्तीसगढ़ के रास्ते विंध्य, महाकौशल की ओर से प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच ज्यादा सक्रिय है।
वहां लो प्रेशर एरिया के साथ ही चक्रवाती हवा का घेरा बना है, जो मानसून के लिए अनुकूल है। इसलिए इसी रास्ते से मानसून 27 जून के आसपास आने की संभावना बढ़ गई है। दस दिन की देरी से चल रहे मानसून ने रविवार को रफ्तार पकड़ी और उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर निकल गया।
23 जून को छत्तीसगढ़ में दस्तक देने वाला मानसून विंध्य-महाकौशल की दहलीज पर आकर ठिठक गया है। मानसून के कमजोर पडऩे से प्रदेश में इसकी दस्तक में दो से पांच दिन की देरी हो सकती है। इसलिए दस दिन से झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अभी 4 से 7 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
10 दिन में 48 मिमी बारिश
दक्षिण पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच अधिक सक्रिय होने से इस वर्ष विंध्य में प्री मानसून की गतिविधियां अधिक रहीं। बीते दस दिन में जिले में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मानसून पूर्व जिले में हुई तेज बारिश से लोगों को जून की झुलसाती गर्मी से राहत मिली। रविवार को मानसून के विंध्य की सीमा में आकर कमजोर पडऩे से एक बार फिर तपिश बढ़ गई। अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
वर्ष कहां से आया मानसून ब्रांच कब पहुंचा
– 2018 इंदौर संभाग अरब सागर 24 जून
– 2017 इंदौर संभाग होशंगाबाद 22 जून
– 2016 रीवा-जबलपुर बंगाल की खाड़ी 19 जून
– 2015 इंदौर संभाग अरब सागर 14 जून
– 2014 रीवा,जबलपुर बंगाल की खाड़ी 07 जुलाई
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो