scriptमानसून सेलिब्रेशन के नाम रहेगा जुलाई | monsoon celebration will remain in July | Patrika News

मानसून सेलिब्रेशन के नाम रहेगा जुलाई

locationसतनाPublished: Jul 03, 2019 01:19:49 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

किटी पार्टी और महिला संगठनों में प्रोग्राम में खास थीम

monsoon celebration will remain in July

monsoon celebration will remain in July

सतना. रिमझिम बारिश, कलरफुल छाते, रेनबो सजावट, नदियां, झील, हरियाली और रंग-बिरंगे फूल… यह सब खूबसूरत मानसून के नजारे हैं। यही वजह है कि सिटीजन सालभर बारिश के मौसम का इंतजार करते हैं। जैसे ही बारिश शुरू होती है वे मानसून सेलिब्रेशन के लिए तैयार हो जाते हैं। अब मानसून आ गया है। एेसे में शहर के कई वीमेन क्लब और किटी मेंबर्स अब पूरे जुलाई मंथ इस अट्रैक्टिव वेदर को जमकर एंजॉय करेंगी। हर जगह मानसून थीम पर सजावट, गेम्स और चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया जाएगा। यह सिलसिला चार जुलाई से शुरू होगा और तीस जुलाई तक जारी रहेगा। बारिश में पौधे भी लगाए जाएंगे।
बिखरेगी इंद्र धनुषी छंटा
शहर के वीमेन क्लब ने मानसून सेलिब्रेशन की थीम निर्धारित कर दी है। ज्यादातर ईवेंट में रेनबो थीम का बोल-बाला रहेगा। महिलाएं इन्हीं सात रंगों में से एक रंग की वियर कैरी करेंगी। सजावट के लिए इन सात रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा। इंद्रधनुषी रंगों के अनुसार रेसिपी भी चखने को मिलेगी।

चुनी जाएगी मानसून सुंदरी

इन कार्यक्रमों में कई मजेदार प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसमें मानसून सुंदरी खास होगी। इसमें महिलाओं को गोवा थीम पर सज-धजकर शामिल होना है। इसके अलावा अम्ब्रेला क्वीन प्रतियोगिता भी की जाएगी।
फ्लोरल थीम का बोल बोला
शहर की कई किटी पार्टी में रेनी थीम के साथ फ्लोरल थीम को भी जगह दी गई। इसमें महिलाओं को कलरफुल ड्रेस, क्राउन के साथ आना है। इन जगहों पर सजावट भी फ्लोरल थीम के अनुसार की जाएगी।

इनकी थीम रहेगी बारिश पर आधारित

1 – मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महसभा- मानसून सेलिब्रेशन- चार जुलाई – व्यंकटेश मंदिर
२- अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई- मानसून सेलिब्रेशन कार्यक्रम- आठ जुलाई – अशोका पैलेस
3- गोल्डन क्लब – ओम प्लाजा
4- लायनेस क्लब, लायनेस विंध्य

5- इनरव्हील क्लब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो