scriptMP assembly Election 2023 Women candidates in MP Politics Know facts | MP Assembly Election 2023: टिकट के संग्राम में आधी आबादी पीछे | Patrika News

MP Assembly Election 2023: टिकट के संग्राम में आधी आबादी पीछे

locationसतनाPublished: Oct 14, 2023 03:32:00 pm

Submitted by:

Sanjana Kumar

MP Vidhan Sabha Election 2023: * रीवा: जिले की 4 सीटों पर मतदाताओं ने महिलाओं को नहीं दिया तवज्जो

* कांग्रेस ने 1957 में जताया भरोसा, भाजपा-बसपा ने भी दिया मौका2003 में बनाया रेकार्ड

* सतना: 2003 में सबसे ज्यादा 13 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरीं

 

mp_assembly_election_women_candidates_in_satna_reewa.jpg

MP Vidhan Sabha Election 2023: विधानसभा चुनाव में इस बार पार्टियों की नजर आधी आबादी के वोट बैंक पर है। 33 फीसदी सीटों पर महिला आरक्षण बिल लाकर भाजपा ने महिला मतदाताओं को साधने का बड़ा दांव खेला तो कांग्रेस ने भी रणनीति तैयार कर ली है। पर, चुनावी संग्राम में आधी आबादी की भागीदारी की बात की जाए तो विंध्य की सियासत में महिलाएं हाशिए पर रही हैं। भाजपा हो या कांग्रेस, विस चुनाव में किसी भी दल ने उनको उतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी मिलनी चाहिए। विंध्य के चुनावी इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो यहां की 25 सीटों में से महज 13 महिला विधायक ही चुनावी रण भेद सकीं हैं। सबसे अधिक 7 महिला विधायक रीवा की हैं। जबकि सतना से 3, सिंगरौली से एक, पन्ना से एक और सीधी से अब तक सिर्फ जगवा देवी ही जीत पाईं हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.