scriptजब चुनावी रण के प्रतिद्वंद्वी हुए आमने सामने, किसने क्या किया | Patrika News
सतना

जब चुनावी रण के प्रतिद्वंद्वी हुए आमने सामने, किसने क्या किया

8 Photos
5 years ago
1/8

सतना. ये उस वक्त की तस्वीर है जब रैगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जुगुल किशोर बागरी नामांकन भरने के बाद बाहर निकल रहे थे उसी दौरान कांग्रेस की प्रत्याशी कल्पना वर्मा नामांकन के लिए अंदर जा रही थी तभी उस समय रुक कर हाथ जोडा और आशिर्वाद मांगा की हमका भी अपना अशीर्वाद दे देई। तभी भाजपा प्रत्याशी ने मुस्कुराकर आशीर्वाद दिया।

2/8

सतना. नागौद विधानसभा के दोनो प्रत्याशी आमने सामने जब हुए भाजपा बागी महिला प्रत्याशी जब नामांकन भरने के बाद बाहर निकली तभी उसी वक्त नामांकन के लिए जाते भाजपा प्रत्याशी नाग्रेंद्र सिंह से हाथ जोडकर उनका अभिवादन किया और वों मुस्कुराकर अंदर की ओर चले गए।

3/8

सतना. जब सतना विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पुष्कर सिंह तोमर पर्चा भरने के बाद बाहर की ओर निकले तभी भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंंद्र त्रिपाठी गेट के पास खडे हुए थे। तभी उसी दौरान पुष्कर सिंह तोमर उनके पास जा कर गले मिले। और कहा कि हम का भी आशीर्वाद दे देई। तभी वो मुस्कुराकर बोले आशिर्वाद तो है।

4/8

सतना. कलेक्ट्रेट गेट के पास नागौद विधानसभा के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह एवं सपा के जिलाध्यक्ष राजेश दुबे राजनीतिक जीवन के बारे में आपस में चर्चा करते।

5/8

सतना जिले के 7 विधानसभा की सीटों पर नामांकन भरवाने के लिए सतना पहुंचे। भाजपा प्रदेश प्रभारी धर्मेद्र प्रधान जब कलेक्ट्रेट के अंदर जा रहे थे तभी एक कार्यकर्ता ने पैर छू कर आशीर्वाद मागा और उन्होने पैर छूने के लिए मना किया।

6/8

सतना. नामांकन के बाद बाहर निकलते सतना विधानसभा से प्रत्याशी शंकर लाल तिवारी ने प्रदेश प्रभारी को कहा कि आपने आ कर हम लोगो का मनोबल बडा दिया। तभी हाथ जोडते प्रत्याशी शंकर लाल तिवारी को कहा की हांथ मत जोडो आप हमसे बडे हो। तभी उसी दौरान सभी ने मुस्कुरा दिया।

7/8

सतना. मैहर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीकांत ने भरा नामांकन

8/8

सतना. सतना विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा ने भरा नामांकन।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.