scriptमोदी की सुनामी में चमकी इन नेताओं की किस्मत, रिकॉर्ड मतों से जीत की ओर | MP lok sabha election 2019 winner modi ke naam par jeete neta bjp won | Patrika News

मोदी की सुनामी में चमकी इन नेताओं की किस्मत, रिकॉर्ड मतों से जीत की ओर

locationसतनाPublished: May 23, 2019 01:56:13 pm

Submitted by:

suresh mishra

विंध्य में फिर नमो: सतना, रीवा, सीधी सीट पर भाजपा की बढ़त, विपक्षी से खेमे में मची हलचल

MP lok sabha election 2019 winner modi ke naam par jeete neta bjp won

MP lok sabha election 2019 winner modi ke naam par jeete neta bjp won

सतना। एक बार फिर भाजपा का जादू मतदाताओं में सिर चढ़कर बोला है। ईवीएम खुलते ही विंध्य में नमो राज की स्थिति स्पष्ट हो गई है। सतना, रीवा व सीधी में भाजपा बढ़त बना चुकी है। जिसे देखकर विपक्षी खेमों में हलचल मच गई है। कांग्रेस प्रत्याशी दूर-दूर तक टिकते नजर नहीं आ रहे हैं। करीब एक तिहाई वोटों की गिनती हो चुकी है। जिसे देखने से लगता है कि शायद ही मार्जिन को विपक्षी पाट पाएंगे।
सतना में गणेश काल
सतना लोकसभा सीट पर शुरूआती दौर से भाजपा को बढ़त मिली हुई है। जिन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बढ़त की उम्मीद थी, वो भी बेमानी रही। भाजपा ने उन पॉकेट पर भी बड़ी बढ़त बनाने में सफल रही। दोपहर करीब 12.30 बजे तक 3.40 लाख मतों की गिनती हो चुकी थी। इसमें भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह को 179444, कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम को 108029 व बसपा प्रत्याशी अच्छेलाल कुशवाहा को 33221 मत मिले हैं।
रीवा में जर्नादन आगे
रीवा संसदीय सीट पर भी भाजपा को शुरूआती दौर से बढ़त मिली हुई है। भाजपा प्रत्याशी जर्नादन मिश्रा ने बड़े पैमाने पर बढ़त मिल चुकी है। दोपहर 12.30 बजे तक 1.88 लाख मतों की गिनती हो चुकी है। जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी जर्नादन मिश्रा को 106225 मत और कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी 50441 मत मिले हैं।
अजय सिंह पिछड़े
कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका सीधी में लगा है। विंध्य के दिग्गज नेता अजय सिंह भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक से पिछड़ गए हैं। वो भी करीब 75 हजार के अंतर से पिछड़े हैं। जानकारी अनुसार सुबह 12.30 बजे तक 3.28 लाख वोट की गिनती हो चुकी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक को 167070 और कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह को 96994 मत मिले हैं।
खजुराहो भाजपा आगे
ऐसी स्थिति खजुराहो सीट पर भी देखने को मिल रही है। भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा काग्रेस प्रत्याशी से करीब 40 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर ली है। दोपहर 12.30 बजे तक कुल 5.90 लाख मतों की गिनती हो चुकी थी। जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा 381038 और कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह को 151008 मत मिले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो