script

ये है पटवारी परीक्षा के पुराने प्रश्न पत्र, यहां डाउनलोड करें PDF

locationसतनाPublished: Dec 08, 2017 01:32:08 pm

Submitted by:

suresh mishra

मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के 51 जिलों को मिलाकर 9235 पोस्ट के लिए करीब 10 से 12 लाख आवेदन आएं है।

mp patwari old question paper pdf

mp patwari old question paper pdf

सतना। मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के 51 जिलों को मिलाकर 9235 पोस्ट के लिए करीब 10 से 12 लाख आवेदन आएं है। जिसके ऑनलाइन टेस्ट की शुरुआत 9 दिसंबर हो जाएगी। यह परीक्षा लगातार 18 दिनों तक चलेगी, यानी समापन 29 दिसंबर को होगा।
पटवारी परीक्षा में रोजाना 55 हजार अभ्यर्थी 16 परीक्षा केन्द्रों में शामिल होंगे। मुन्नाभाईयों से बचने के लिए हर एक अभ्यर्थी की परीक्षा केन्द्रों में चेकिंग तीन बार होगी। यहां MP.PATRIKA.COM कुछ वर्षों पुराने प्रश्न पत्रों के बारे में बता रही है। जिसके माध्यम से आपको तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी।
प्रश्न – अशोक मेहता समिति का गठन कब हुआ

➤ उत्‍तर – 1977

प्रश्न – ग्राम पंचायतों को संगठित करने हेतु राज्य को निर्देश संविधान के किस भाग में हैं

➤ उत्‍तर – भाग – 4
प्रश्न – मध्यप्रदेश में एकीक्रत मसाला फसल योजना का कार्यान्वयन किसके द्वारा किया जाता है

➤ उत्‍तर –पंचायती राज संस्थाओं द्वारा

प्रश्न – नगर निगम का राजनीतिक प्रशासक कौन होता है

➤ उत्‍तर – महापौर
प्रश्न – ग्राम विकास विभाग की स्थापना कब हुई

➤ उत्‍तर – 1974

प्रश्न – राज्य व जिले के बीच समन्वयक कौन होता है

➤ उत्‍तर – जिलाधीश

प्रश्न – छावनी बोर्ड का अध्यक्ष कौन होता है
➤ उत्‍तर – सेना का मुख्य अधिकारी

प्रश्न – मध्य प्रांत की जनपद योजना (1948) के निर्माता थे

➤ उत्‍तर – द्वारिका प्रसाद मिश्र

प्रश्न – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में ग्राम पंचायतों के लिए कहा गया है
➤ उत्‍तर – 243

प्रश्न – जिला नियोजन समिति का गठन किस संविधान संशोधन के तहत किया गया

➤ उत्‍तर – 74वां संविधान संशोधन

प्रश्न – मध्य प्रदेश में प्रथम नगर निगम कहाँ स्थापित किया गया
➤ उत्‍तर – जबलपुर 1864 )

प्रश्न – मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम कौन सा है

➤ उत्‍तर – जबलपुर

प्रश्न – मध्य प्रदेश में प्रथम नगर पालिका कहाँ स्थापित की गई
➤ उत्‍तर – दतिया 1907

प्रश्न – पंचायत समिति का बजट , पंचायत समिति के समक्ष कौन पेश करता है

➤ उत्‍तर – विस्तार अधिकारी

प्रश्न – किस समय काल को पंचायती राज का उत्थान काल कहा जाता है
➤ उत्‍तर – 1959 – 1964

प्रश्न – किस समयकाल को पंचायती राज का ठहराव काल कहा जाता है

➤ उत्‍तर – 1965 – 1968

प्रश्न – किस समयकाल को पंचायती राज का ह्रास काल कहा जाता है

ट्रेंडिंग वीडियो