scriptसरकार गिरने पर कहीं खुशी कहीं गम,भाजपा कार्यालय में फूटे पटाखे-बंटी मिठाई | mp politics satna | Patrika News

सरकार गिरने पर कहीं खुशी कहीं गम,भाजपा कार्यालय में फूटे पटाखे-बंटी मिठाई

locationसतनाPublished: Mar 21, 2020 12:07:19 am

Submitted by:

Sukhendra Mishra

भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा नया जोश, बोले-कमलनाथ ने परेशान कर रखा था

भाजपा कार्यालय में फूटे पटाखे-बंटी मिठाई

भाजपा कार्यालय में फूटे पटाखे-बंटी मिठाई

सतना. 15 माह में डिस्चार्ज भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शुक्रवार की दोपहर अचानक रिचार्ज हो गए। दोपहर 1 बजे भाजपा पदाधिकारियों को जैसे ही यह जानकारी मिली कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया है तो जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में अचानक चहल-पहल बढ़ गई। भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ जीत का जश्न मनाने भाजपा कार्यालय पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर पटाखे फोडे़ और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने प्रदेश में भाजपा की सरकारी बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि कमलनाथ ने परेशान कर रखा था। अब अच्छे दिन आ गए हंै, सब ठीक हो जाएगा।
चेहरे पर दिखी खुशी
अचानक प्रदेश की सत्ता भाजपा के हाथ में आने की खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर झलक रही थी। एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस सरकार मे १५ माह कैसे गुजरे, इसकी कहानी बयां करते हुए कहा कि आय के सभी साधन बंद हो गए थे। अधिकारी-कर्मचारी भाव नहीं देते थे। अब अपनी सरकार बनने से अच्छा होने की उम्मीद जगी है। भाजपा के पूर्व पार्षद ने कहा कि वार्ड में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। पीएम आवास से लेकर सभी कार्य ठप थे। जनता को जवाब देते नहीं बन रहा था।
भाजपा कार्यालय में छाए रहे त्रिपाठी
भाजपा जिला कार्यालय में सबसे अधिक चर्चा मैहर विधायक को लेकर रही। भाजपा पदाधिकारी उनकी भूमिका और आगे उनके साथ क्या हो सकता है? इसे लेकर चर्चा करते नजर आए। किसी ने कहा कि एेसे विधायक की जरूरत भाजपा को नहीं है, मुख्यमंत्री बनते ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। किसी ने कहा कि पार्टी से निकाल नहीं सकते लेकिन भाजपा में कोई तवज्जो नहीं मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो