scriptरोजगार की तलाश में मुंबई गए युवक का एक लड़की पर आ गया दिल, फिर जानिए पुलिस ने क्या किया | Mumbai Police arrested lovers in sidhi | Patrika News

रोजगार की तलाश में मुंबई गए युवक का एक लड़की पर आ गया दिल, फिर जानिए पुलिस ने क्या किया

locationसतनाPublished: Nov 15, 2017 06:33:47 pm

Submitted by:

suresh mishra

मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस सीधी पहुंचकर आरोपी सहित नाबालिक को ले गई मुंबई

Mumbai Police arrested lovers in sidhi

Mumbai Police arrested lovers in sidhi

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। बताया गया कि, रोजी-रोटी की तलाश में एक युवक मुंबई गया था। लेकिन वह रोजी-रोटी की तलाश तो नहीं कर पाया, बल्कि जीवनसाथी की तलाश कर अपने घर भगा लाया। लड़की के परिजनों को जब मामले की भनक लगी तो पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपी संदेही किरायेदार निकला। इसलिए सीधी पुलिस से संपर्क किया गया।
सीधी कोतवाली पुलिस ने युवक की कुंडली खंगाली तो मामला सही निकला। उधर, तुरंत मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई। मुंबई पुलिस ने सीधी पुलिस की मदद से नाबालिग लड़की सहित आरोपी को पकड़ लिया है। चूंकि मामले की कायमी मुंबई पुलिस के पास दर्ज है इसलिए आरोपियों को मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मकान मालिक की लड़की से हो गया प्रेम-प्रसंग

बताया गया कि सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत अमरवाह पूर्व टोला निवासी अनिल केवट पिता ठाकुरदीन कुशवाहा 21 वर्ष कुछ दिनों पहले मुंबई नौकरी की तलाश के लिए गया था। जहां वह न्यू मुंबई में अंकुश लक्ष्मण पार्वे के मकान में किराए से रह रहा था। इस बीच मकान मालिक की लड़की से दोनों का प्रेम-प्रसंग हो गया। साथ जीने मरने की कसमें खाने के बाद दोनों भागने की तैयारी बनाने लगे। सुनियोचित तरीके से युवक नाबालिक लड़की को साथ लेकर अपने घर अमरवाह भाग आया। हालांकि इस बीच परिजनों ने विरोध भी किया। लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं हुआ।
किरायेदार पर थी शक की सुई
बता दें कि, घटना के दिन से आरोपी किरायेदार लापता था। इसलिए शक की सुई सीधी के युवक के इर्द-गिर्द घूम रही थी। मामला क्लियर होने पर पीडि़त के परिजनों ने नामदज मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने सीधी कोतवाली नगर निरीक्षक अनिल उपाध्याय से दूरभाष पर संपर्ककर स्थिति से अवगत कराया। लोकेशन के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया गया। कोतवाली में लाने के बाद सूचना मुंबई पुलिस को दी गई। मुंबई पुलिस ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी सहित नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो