सतना

ये दुनिया का ऐसा खास फल, जिसको खाते ही तुरंत बढ़ती है प्लेटलेट्स, डेंगू बुखार के लिए है रामबाण

ये दुनिया का ऐसा खास फल, जिसको खाते ही तुरंत बढ़ती है प्लेटलेट्स, डेंगू बुखार के लिए है रामबाण

सतनाMay 16, 2019 / 07:23 pm

suresh mishra

national dengue day 2019: kiwi ke fayde dengue fruit benefits of kiwi

सतना। 16 मई को देशभर में नेशनल डेंगू डे मनाया जा रहा है। चिकित्सकों की मानें तो डेंगू एक ऐसी जानलेवा बीमारी है। जो बुखार के रूप में आती है और अचानक से पीडि़त मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स डाउन करने लगती है। धीरे-धीरे मरीज पूरी तरह डेंगू बुखार की चपेट में आ जाता है। ऐसे में निजी चिकित्सक महंगा उपचार करते है। वहीं सरकारी अस्पतालों में जाना भी सुरक्षित नहीं होता है। इसलिए विशेज्ञष चिकित्सक मरीज को ऐसी चीजें खाने की सलाह देता है।
जिससे प्लेटलेट्स तुरंत बढ़ सके। हालांकि कई ऐसे फल है जिसको खाने के बाद प्लेटलेट्स बढऩे लगती है। लेकिन डेंगू बुखार में किवी का कोई जबाव ही नहीं है। ये एक ऐसा फल है जो कोई भी मरीज इंटरनेट से जानकारी ग्रहणकर या फिर डॉक्टरों से राय लेकर आसानी से खा सकता है। इसको खाते ही मरीज के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होता है और डेंगू बुखार की चपेट से वह तुरंत बाहर हो जाता है।
kiwi ke fayde dengue fruit benefits of kiwi” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/05/16/sk_1_4578280-m.jpg”>
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
किवी के फायदे मरीज की जुबानी
पिछले वर्ष डेंगू पीडि़त रहे एक मरीज ने बताया कि मुझे बुखार आ गया। डॉक्टर से जांच कराया तो उन्होंने प्लेटलेट्स डाउन होने तथा डेंगू की शंका जाहिर की। कुछ समय के लिए मैं डर गया। लेकिन इंटरनेट की मदद ली। उससे डेंगू कंट्रोल करने की जानकारी ली। तो किवी फल से प्लेटलेट्स कवर होने की जानकारी मिली। एक अन्य माध्यम से पता चला कि पपीते के पत्ते का जूस भी डेंगू के लिए फायदेमंद है तो दोनों लेना शुरू किया चार दिन में शरीर स्वस्थ्य हो गया।
national dengue day 2019: kiwi ke fayde dengue fruit benefits of kiwi
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
क्या है चिकित्सकों की राय
डॉ. सीएम तिवारी बता तें है किवी एक ऐसा फल है जो शरीर में सबसे तेजी से ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाता है। ये हमें कई बीमारियों से भी बचाता है। किवी को एक सुपरफूड कहा जाता है। वे भी इसके फायदों की वजह से। ये फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स का अच्छा भांति माना जाता है। किवी में कई ऐसे तत्व होते हैं जो डीएनए को नष्ट होने से बचाते हैं।
किवी के ये पांच फायदे
1- किवी एक खट्टा-मिठा फल होता है जिसे डॉक्टर अक्सर डेंगू और पीलिया में खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से वजन भी घटाया जा सकता है।
2- किवी में विटामिन-सी पाया जाता है जो बॉडी में फ्री-रैडिकल्स को न्यूट्रीलाइज करता है, सेल को नष्ट होने से बचाता है और शरीर से इंफ्लेमेशन निकालने में मदद करता है।
3- कहते हैं किवी आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। किवी मैक्यूलर डीजेनरेशन की समस्या से बचाता है जो भविष्य में आंखों की रोशनी जाने के लिए जिम्मेदार समस्या होती है।
4- खून के थक्कों को खत्म कर और ब्लड में ट्राईग्लिरिाइड्स की मात्रा को कम करने के किवी काफी फायदेमंद माना जाता है।
5- एक किवी में 110 कैलोरी होती हैं। साथ ही इसमें दो ग्राम प्रोटीन और एक ग्राम फैट्स होते हैं।

Home / Satna / ये दुनिया का ऐसा खास फल, जिसको खाते ही तुरंत बढ़ती है प्लेटलेट्स, डेंगू बुखार के लिए है रामबाण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.