scriptजैज संगीत से समां बांधते शहर के ऑर्केष्ट्रा ग्रुप | National Jazz Day | Patrika News

जैज संगीत से समां बांधते शहर के ऑर्केष्ट्रा ग्रुप

locationसतनाPublished: May 25, 2019 09:26:01 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

नेशनल जैज डे: स्लो और फास्ट म्यूजिक का बेहतरीन तालमेल शहरवासियों को आ रहा पसंद

National Jazz Day

National Jazz Day

सतना. शहर की हाइप्रोफाइल फैमिलीज घरों में होने वाले वेडिंग, एनीवर्सरी और स्पेशल पार्टी में अधिकत्तर लोगों को जैज संगीत सुनने का मौका मिलता है। एक दम स्लो धुनों में लगातार म्यूजिक जब कानों में सुनाई पड़ता है तो मन एकदम शांत हो जाता है। पश्चिमी सभ्यता का यह संगीत शहर के लोगों के दिलों में बस चुका है। बड़े बड़े शहरों में चलने वाले इस म्यूजिक को शहर के लोगों के बीच में लाने का काम शहर के ऑर्केष्ट्रा बैंड कर रहे हैं। अरुण म्यूजिकल ग्रुप, गैलेक्सी म्यूजिकल ग्रुप और गैलेक्सी म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा शहर की बेहद ही रिच फैमिली फंक्शन में इस तरह के संगीत को बजाया जाता है।
यह होती है खासियत
इस म्यूजिक में सैक्साफोन इंस्ट्रूमेंट के माध्यम से बजाया जाता है। जिसकी आवाज तो तेज होती है पर इससे निकलने वाला साउंड की बीट बहुत ही स्लो, सुरीली और एक दम रिलैक्स देने वाली होती है। जैज म्यूजिक के लिए सिंगर भी स्लो सॉग को गाना पसंद करता है। सैक्साफोन के साथ जब गिटार, प्लानों और ड्रम इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल किया जाता है तो संगीत सुनने वालों का नजारा ही कुछ और होता है। इसतरह के सॉग और म्यूजिक स्पेशली कपल के डांस के लिए बजाया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो